Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

चार सौ करोड़ की ठगी मामले में 11 कॉलोनियों पर पूडा से मांगी रिपोर्ट

Updated on Sunday, November 05, 2017 10:28 AM IST

अमृतसर,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) हजारों लोगों की खून पसीने की कमाई को रियल अस्टेट में लगाकर करीब चार सौ करोड़ कमी ठगी करने के मामले 11 कॉलोनियां संदेह के घेरे में हैं। आरोप है कि जिन ग्यारह कालोनियों में लोगों से चिटफंड के बहाने पैसे लिए गए थे। वह पैसा उन्हीं की खरीद फरोख्त में लगाया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटा. जज अजीत ¨सह बैंस की अगुवाई में काम कर रहे चीफ इन्वेस्टीगेटर सरबजीत ¨सह वेरका ने दावा किया है कि जिन कालोनियों को पूडा अप्रूव्ड बता कर लोगों को प्लाट बेचे गए थे, वह असल में मान्यता प्राप्त नहीं थी। वेरका ने कहा कि यह सारा गोरखधंधा एक पूर्व मंत्री, उसके खासमखास पार्षद की छत्रछाया में रमेश कुमार और प्रवीन टंडन ने अपने साथियों के साथ किया है। वेरका ने कहा कि पार्षद के खातों में पैसे ट्रांसफर होने के सबूत उनके पास पहुंच चुके हैं।

इन कॉलोनियों पर मांगी रिपोर्ट
मामले की पैरवी कर रहे वकील सरबजीत ¨सह वेरका ने पुडा से नारायणगढ़ स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी, खंडवाला के पास जंडपीर कालोनी, भल्ला कॉलोनी के पास गुरु नानक एवेन्यू, रामतीर्थ रोड पर डीएस अस्टेट, ब्यूटी एवेन्यू, रायल अस्टेट, सात एकड़ में फैली एक अन्य कॉलोनी। इसी तरह से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित आशियाना अस्टेट, रायल अस्टेट और अनमोल इंक्लेव, तरनतारन रोड पर दारा अस्टेट, तलवाड़ा में रत्न रियल अस्टेट और मजीठा में गालोवाली गांव स्थित एक अन्य कॉलोनी पर आरटीआई के माध्यम से रिपोर्ट मांगी है। वेरका ने आरोप लगाया कि पिछले दस साल में मंत्री और पार्षद की मिलीभगत से उक्त कॉलोनियों में लोगों को धोखे से प्लाट देकर करोड़ों रुपये का गोरखधंधा किया गया। हालाकि प्रशासनिक अधिकारी भी इसे अच्छी तरह से समझ रहे थे, लेकिन कॉलोनाइजर के हाथ सत्ता तक होने के कारण किसी अधिकारी ने उन्हें रोकना उचित नहीं समझा।

क्या है मामला
पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं, लेकिन अकाली दल के पार्षद के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पहले मामले में प्रवीन टंडन, उसकी पत्नी ज्योति, भाईवाल संदीप सेठ, प्रदीप सेठ और दूसरे मामले में आरोपी प्रवीन टंडन, उसकी पत्नी, बेटे, बहू और का¨रदे हैप्पी पर केस दर्ज हो चुके हैं। गौर रहे प्रवीन टंडन, ज्योति टंडन की जमानत हो चुकी है और रमेश कुमार को पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया है।

कई पहलुओं पर चल रही है जांच : थाना प्रभारी

ईओ ¨वग के प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। कई पहलुओं पर जांच चल रही है। सबूत मिले हैं, आने वाले दिनों में सत्ता में बैठे कुछ लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। फिलहाल वह इस मामले में अभी कुछ नहीं कहेंगे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X