Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

थप्पड़ का बदला लेने को युवक ने ली थी केजे और उनकी मां की जान

Updated on Friday, October 27, 2017 09:51 AM IST

मोहाली,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : मोहाली पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह 65 और उनकी मा गुरचरण कौर 85 की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। हत्याकांड को थप्पड़ मारने से गुस्साए बुलंदशहर के युवक ने अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने केजे सिंह की चोरी हरे रग की फोर्ड आइकन कार पीबी 65ए 0164 को ले जाते समय कातिल को काबू किया है। कातिल को पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी नंबर 26 पर तैनात कास्टेबल परमिंदर सिंह और रणजीत सिंह ने वीरवार सुबह 11 बजे एयरपोर्ट रोड पर लगाए नाके पर पकड़ा है। आरोपी की पहचान 24 साल के गौरव के तौर पर हुई है जोकि इन दिनों किराए के मकान में कजहेड़ी चंडीगढ़ में रह रहा था। आरोपी को वीरवार शाम को ही अदालत में पेश कर दो दिन के रिमाड पर लिया गया है। ध्यान रहे कि केजे सिंह और गुरचरण कौर का 22-23 सितंबर की रात फेज-3बी2 के मकान नंबर 1796 में कत्ल कर दिया गया था। कत्ल के एक महीने तीन दिन के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।

केजे की कार पर लगाया था फर्जी नंबर

एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि आरोपी कार पर फर्जी नंबर पीबी 64ए लगाकर घूम रहा था। पीसीआर में तैनात उक्त कर्मचारियों को शक हुआ और उन्होंने वीरवार को कार को मोहाली में एक नाके पर रोक लिया। जब पीसीआर कर्मचारियों ने दस्तावेज चेक किए तो उसमें कार की सर्विस स्लिप पर केजे सिंह का नाम लिखा था। जिसके बाद मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गौरव को पूछताछ के लिए थाने ले गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को कुछ घटे पहले ही पकड़ा गया है, इसलिए पूछताछ जारी है।

रेकी कर दिया था वारदात को अंजाम

आरोपी गौरव ने प्रारभिक पूछताछ में बताया है कि वह वारदात वाले दिन केजे सिंह के घर के पास पार्क में बैठा था। जिस पर केजे सिंह ने ऑब्जेक्शन किया। केजे सिंह ने गौरव के मुंह पर थप्पड़ मारा था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीचबचाव भी किया था। पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपी ने केजे सिंह के घर की रेकी की। जब आरोपी को यकीन हो गया कि केजे व उनकी मा अकेले रहते हैं तो कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

एसएसपी चहल ने कहा कि आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक केजे सिंह का मोबाइल, एटीएम कार्ड, एक घड़ी, डीवीडी प्लेयर, एयरटेल कंपनी का सेटअप बॉक्स और एक टेली फैक्स भी बरामद किया गया है। इस दौरान एसपी हरबीर सिंह अटवाल, डीएसपी आलम विजय, सीआइए इचार्ज त्रिलोचल सिंह आदि ने पूछताछ की।

चार हजार मोबाइल खंगाले, 600 लोगों से की पूछताछ

केजे सिंह कत्लकाड में पुलिस की ओर से चार हजार से ज्यादा मोबाइल नंबरों की छानबीन की गई। 600 लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, दो दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले में मोहाली में पीजी रह रहे पाच स्टूडेट्स को संदिग्ध मानकर उनकी सीसीटीवी फुटेज जारी कर दी थी लेकिन 26 अक्टूबर को पंद्रह मिनट में ही केस सॉल्व करने का दावा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस कभी केजे के करीबियों तो कभी रिश्तेदारों को संदिग्ध मानकर पूछताछ करती रही। वहीं, मामले में पकडे़ गए आरोपी से पुलिस ने किसी को सवाल नहीं करने दिया।

सुलगते सवाल : जिनका चाहिए जवाब

-पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। लेकिन जिस दिन कत्ल का पता चला था उस सीन को देखकर साफ लग रहा था कि वारदात में दो से ज्यादा लोग शामिल हैं। फिर अचानक वीरवार को पुलिस ने गौरव के अकेले कातिल होने का दावा क्यों किया?

-डप डाटा में गौरव का मोबाइल नंबर क्यों नहीं आया?

-पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केजे सिंह के घर व पार्क के आसपास घूम रहे पाच संदिग्धों के फोटो जारी किए गए थे तो गौरव का फोटो क्यों नहीं आया?

-पड़ोसियों व आसपास के लोगों ने पुलिस को क्यों नहीं बताया कि एक युवक को केजे सिंह ने थप्पड़ जड़ा था।

-केजे सिंह का सामान कहां से बरामद किया गया, इस बारे में कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी।

-आरोपी का बुलंदशहर और कजहेड़ी का पता भी पुलिस ने नहीं बताया।

-कातिल कैसे घर में घुसा और वारदात के बाद कहां गया था, इस बारे में भी पुलिस ने कुछ नहीं बताया।

-पहले केजे की हत्या हुई या उनकी मां की, कुछ नहीं बताया गया।

कहीं चोरी की गाड़ी तो नहीं चला रहा था आरोपी?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गौरव इस मामले में अकेला आरोपी नहीं है। हो सकता है कि उसने चोरी की कार किसी से खरीदी हो जिसे वो चला रहा हो। गौरव क्या करता है। इस पर भी पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट में पिटती रही है पुलिस की थ्योरी

मोहाली पुलिस की ओर से कई कत्ल के मामलों को हल करने का दावा तो कर लिया गया लेकिन अदालत में पुलिस इन्वेस्टिगेशन की थ्योरिया फेल होती रही हैं। पिछले साल मोहाली पुलिस की ओर से कत्ल के आरोप में पकड़े गए 6 आरोपी बरी हुए हैं। इस थ्योरी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि कातिल कहीं कोई और तो नहीं?

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X