चंडीगढ़।,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) पंजाब के मशहूर मिठाई ब्रांड और रेस्टारेंट गोपाल स्वीट्स पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इसमें सबसे पहले पटियाला में छापेमारी हुई। इसके बाद चंडीगढ़ और पंचकूला में छापेमारी हुई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली से आयकर विभाग के अधिकारियों के एक टीम पटियाला पहुंची। यहां टीम ने गोपाल स्वीट्स की सभी शाखाओं पर छापेमारी की। इनमें अर्बन इस्टेट्स, लीला भवन और फवारा चौंक शामिल हैं। यहां आयकर अधिकारियों ने गोपाल स्वीट्स के रिकॉर्ड खंगाले और जांच शुरू की।गोपाल स्वीट्स पर छापेमारी के चलते पसरा सन्नाटा। पटियाला के बाद चंडीगढ़ और पंचकूला में भी आयकर विभाग की टीम द्वारा गोपाल स्वीट्स के सभी शाखाओं पर छापेमारी हुई। यहां शाखा बंद कर टीम दस्तावेज खंगाल रही और जांच जारी है।