Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सिद्धू का सुखबीर आैर मजीठिया पर हमला जारी, कहा- जीजा व साले से लोगों को नफरत

Updated on Friday, October 27, 2017 10:02 AM IST

जालंधर,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की जुबान पर आजकल दो नाम ही ज्यादा रहते हैं। कोई भी राजनीतिक सभा हो वह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनक साले पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर करारा प्रहार करने से नहीं चूकते। यहां मुख्‍यमंत्री के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन में आए सिद्धू ने एक बार फिर सुखबीर और मजीठिया पर हमला किया। उन्‍होंने कहा, पंजाब में जीजा और साला के प्रति लोगों में इतनी नफरत है कि कांग्रेस चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाएगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नगर निगम चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने आए सिद्धू ने कांग्रेस वर्करों को संबोधित करते हुए कहा कि जीजा-साला के प्रति लोगों में इतनी ज्यादा नफरत है कि कांग्रेस अब जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में एेतिहासिक जीत दर्ज किए। फिर गुरदासपुर उपचुनाव और अब नगर निगम चुनावों में अकाली-भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

सुखबीर और मजीठिया पर वार करते हुए सिद्धू अपने खास अंदाज में बोले, कोठे ते तोता वैहण नीं देणा, जीजा-साला रहण नीं देना (कोठे पर तोते को बैठने नहीं देना, जीजा-साले को रहने नहीं देना है)। इस दौरान अपनी आदत के अनुरूप सिद्धू बात-बात पर थोको ताली, थोको ताली (ठोको ताली, ठोको ताली) बोलते रहे।

सिद्धू ने कहा कि जीजा-साला ने पंजाब को इतना ज्यादा बर्बाद कर दिया है कि लोगों में इनके प्रति नफरत ही नफरत भरी है। मजीठिया को अब हर मंच से डब्बू के नाम से बुलाने वाले सिद्धू ने कहा, ' डब्बू अब चिल्ला रहा है कि सरकार ने कुत्ते-बिल्लों पर भी टैक्स लगा दिया है। डब्बू, तेरी बिरादरी पर तो टैक्स नहीं लगाया ना, तू तैयारी कर ले, चाहे जो भी हो जाए, तेरा जेल जाना तो अब तय है।'

कप्तान-ई सेवा से घर बैठे ही पास हो जाएगे नक्शे

सिद्धू ने कहा कि स्‍थानीय निकाय विभाग का प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने के लिए कप्तान-ई सेवा नगर निगमों और परिषदों में शुरू होने जा रही है। लोगों को अपने घरों और अन्य इमारतों के नक्शे पास कराने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, ऑनलाइन घर बैठे की नक्शे पास हो जाएंगे। प्रोजेक्ट पर काम जारी है, छह महीने पर पूरे राज्य में यह शुरू हो जाएगा।

सीवरेज और पानी की पाइपों को बदलने के लिए 1500 करोड़ का प्रोजेक्ट

सिद्धू ने कहा कि सरकार शहरों में साफ पानी की सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए 1500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। दशकों पुरानी सीवरेज और पीने के पानी की पाइपें शहरों में एक साथ डाली गई थी, पुरानी सीवरेज और पीने के पानी की पाइपों का पानी मिक्स होने से बीमारियां फैल रही है।


Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X