Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मजीठिया को जब तक जेल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा : सिद्धू

Updated on Thursday, October 26, 2017 01:01 AM IST

मजीठा,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच छिड़ा वाकयुद्ध गहराता जा रहा है। सिद्धू ने बुधवार को मजीठिया के गढ़ मजीठा में न सिर्फ उन्हें ललकारा, बल्कि घोषणा की कि जब तक मजीठिया को जेल में नहीं डाला जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए रैली निकालनी पड़ी तो भी परहेज नहीं किया जाएगा।

सिद्धू विधानसभा हलका मजीठा में सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हुई जीत के जश्न को लेकर रखी गई जनसभा में सिद्धू ने मजीठिया को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कुत्तों, बिल्लियों व पालतू जानवरों पर लगाए गए टैक्स पर मजीठिया द्वारा उन्हें घेरने के जवाब में उन्होंने कहा कि जब से मैंने इसे डब्बू कहा है, तब से उसे कुत्तों-बिल्लों की चिंता होने लगी है। उन्होंने कहा कि सारा पंजाब जानता है कि चिट्टे का सरगना कौन था। जरनैल वह होता है, जिसका दामन पाक और साफ हो। जरनैल वह नहीं होता जो लोगों के बीच जाकर चिट्टे की पुडिय़ा बेचे। इसलिए जरनैल चेंज। इतना कहने के साथ ही उन्होंने डेरा बाबा नानक से कांग्रेस के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा उर्फ सुखी रंधावा को कांग्रेस का माझा का जरनैल घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि मजीठिया को जेल भेजने वाला अभियान सुखी रंधावा के नेतृत्व में ही चलेगा और इसकी रूपरेखा वही तय करेंगे। सिद्धू ने कहा कि खुद को माझा का जरनैल कहलाने वाले मजीठिया गुरदासपुर चुनाव में जिस हलके का भी इंचार्ज बने, वह हलका 30 से 45 हजार वोटों से हारा, जबकि भाजपा के हलके 7 से 8 हजार हारे। इससे साफ है कि अब जरनैल कौन है।
 

सिद्धू ने पिछले दस वर्षों में हुए पंजाब के विकास और बादल परिवार के विकास के लिए सुखबीर सिंह बादल को बहस की खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे इसमें हार गए तो राजनीति छोड़ देंगे।
 
गुरदासपुर विजय का जश्न मजीठा में क्यों मनाया जा रहा है, के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में जितना जुल्म हुआ, उसका केंद्र यही रहा है। जुल्म का वह सरगना रहे हैं। वह सुखबीर बादल के साले हैं, इसलिए पहली बार जीते विधायक को मंत्री बना दिया गया। उसके लिए सीनियर अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को खुड्डे लाइन लगाया गया। डॉ. रतन सिंह अजनाला को घर बिठा दिया गया। सुखदेव सिंह ढींडसा को मजीठिया ने उनके घर में जाकर हरवाया।
 

सिद्धू ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से सिफारिश की है कि श्री दरबार साहिब के द्वार सभी धर्मों के लिए खुले हैं। यहां की लंगर सेवा हर किसी के लिए है। वहीं, मानवता के लिए अमृत, मार्गदर्शक गुरु साहिबान का बाणी का प्रचार एक ही चैनल तक सीमित क्यों है। वह सेटेलाइट के माध्यम से गुरबाणी का प्रसारण घर-घर तक यकीनी बनाएं। हर चैनल पर यह प्रसारण होना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X