भारी बारिश के चलते सतलुज, ब्यास, रावी और उज्ह दरियाओं में दरारें आने या पानी के ओवरफ्लो के कारण बनी बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सिविल प्रशासन की टीमें मिलकर काम कर रही हैं और अब तक 7689 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है।