Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

9 दिन बाद हुआ टीचर मनीषा का अंतिम संस्कार

Updated on Thursday, August 21, 2025 17:01 PM IST

भिवानी। हरियाणा के भिवानी में महिला टीचर का मृत्यु के नौ दिन बाद गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा का बीती रात एम्स में तीसरी बार पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद देर रात मनीषा का शव पहले भिवानी के अस्पताल में ला गया। आज सुबह मनीषा का शव उनके गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंचा। मनीषा का शव देखते ही पिता संजय बेहोश हो गए। गांव के श्मशान घाट में ग्रामीणों, परिजनों, अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में मनीषा के छोटे भाई नितेश (13) ने उसे मुखाग्नि दी। बुधवार रात परिवार और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद चल रहा धरना समाप्त हो गया था। स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भिवानी जिले में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक को एक दिन और बढ़ाकर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कर दिया है। वहीं, चरखी दादरी से बैन हटा दिया गया है। इससे पहले भिवानी और चरखी दादरी जिलों में गुरुवार सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद था।

9 दिन बाद हुआ टीचर मनीष का अंतिम संस्कार
-सरकार ने इंटरनेट पर बैन दो दिन के लिए बढ़ाया

सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घोषणा की थी कि परिवार की मांग पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। अंतिम संस्कार में मौजूद आईजी राजश्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। लोहारू एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि स्थानीय भावनाओं का सम्मान करते हुए अब जांच सीबीआई करेगी। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि परिवार की मांगें एम्स में पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच पूरी हो चुकी हैं, लेकिन किसान संगठन मामले की प्रगति पर नजर रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलनों के दौरान दर्ज होने वाले मुकदमे आमतौर पर वापस लिए जाते हैं, और यदि इस प्रकरण में भी कोई केस दर्ज हुआ है तो उसे भी रद्द किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय टीचर मनीषा 11 अगस्त को नर्सिंग कालेज में दाखिले के लिए घर से निकली लेकिन वापस नहीं आई। 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में मनीषा का शव मिला। 14 अगस्त को पोस्टमार्टम में मनीषा का गला कटा मिला लेकिन रेप की पुष्टि नहीं हुई। तब से ही परिजन तथा ग्रामीण धरना दे रहे थे। परिजनों की मांग पर बुधवार को तीसरी बार मनीषा के शव का पोस्टमार्टम एम्स के डॉक्टरों द्वारा किया गया। जिसके बाद आज मनीषा का अंतिम संस्कार किया गयास। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में पुलिस तैनात रही। इसके साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद रही। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X