Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

आबकारी और कराधान विभाग के कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन

Updated on Saturday, August 30, 2025 17:53 PM IST



चंडीगढ़,  
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए राज्य के आबकारी और कराधान विभाग के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। इस स्वैच्छिक योगदान का उद्देश्य पूरे राज्य में राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिए वित्तीय सहायता और सहयोग प्रदान करना है।



यहाँ जारी प्रेस बयान में इस बात का खुलासा करते हुए आबकारी और कराधान विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय विभाग के सभी स्तरों के कर्मचारियों द्वारा विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की सामूहिक प्रतिबद्धता के तहत लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी, जिसका उपयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, चिकित्सीय सहायता और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारे साथियों ने संकट की इस घड़ी में अपने सहनागरिकों की मदद करने के लिए गहरी जिम्मेदारी महसूस की है। उन्होंने कहा कि यह योगदान पंजाब सरकार के चल रहे प्रयासों का समर्थन करने और पंजाब की जनता को यह संदेश देने के लिए एक छोटा किंतु दिल से किया गया कदम है कि हम उनके साथ खड़े हैं।

आबकारी और कराधान विभाग के कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन 

वित्त मंत्री चीमा ने विभाग की पहल की सराहना की, कहा कि सामूहिक प्रयास ही प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की चाबी



आबकारी और कराधान विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह पहल अन्य सरकारी विभागों और संगठनों को भी आगे आकर राहत कोष में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री चीमा, जिन्होंने पहले ही अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मिलकर एक महीने का वेतन योगदान स्वरूप दिया है, ने राज्य और उसके नागरिकों को आपदा से उबारने और पुनर्निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर ज़ोर दिया। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X