Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा 31 अगस्त को देशभर में ‘मुक्ति दिवस’ मनाएगा

Updated on Wednesday, August 27, 2025 17:35 PM IST



चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने आज एक वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए घोषणा की कि ओबीसी मोर्चा आगामी 31 अगस्त को ‘मुक्ति दिवस’ के रूप में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगा। डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि वर्ष 1952 में तत्कालीन सरकार द्वारा विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु समाजों को अंग्रेजों द्वारा थोपी गई ‘अपराधी जनजाति अधिनियम’ से मुक्त किया गया था। इसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 31 अगस्त को ‘मुक्ति दिवस’ मनाया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा 31 अगस्त को देशभर में ‘मुक्ति दिवस’ मनाएगा


उन्होंने कहा कि यह समाज लंबे समय तक सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से उपेक्षित रहा है। कांग्रेस और अन्य दलों ने इन्हें केवल वोट बैंक समझा और कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी पीड़ा को समझा और ठोस कार्य किया। डॉ लक्ष्मण ने बताया कि जनवरी 2015 में ईदाते आयोग का गठन हुआ, जिसने 2018 में अपनी रिपोर्ट सौंपी और उसकी सिफारिश पर विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु कल्याण एवं विकास बोर्ड बनाया गया। डॉ लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा सरकार ने ही सीड(SEED )योजना शुरू की जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और आवास के क्षेत्र में ठोस खत्म उठाए गए। उन्होंने कहा इस योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ मिला और 3700 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह गठित हुए जिनमें लगभग 47000 महिलाएं आजीविका से जुड़ी। डॉ लक्ष्मण ने बताया की 11 अगस्त 2025 को मैंने राज्यसभा में विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु समुदाय के मुद्दों को विस्तार से रखा है। मैंने जनगणना में उनके लिए अलग से कलम जोड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर स्थाई आयोग के गठन की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि यह समुदाय आज भी शिक्षा और विकास में एससी, एसटी, ओबीसी की अन्य जातियों से 100 वर्ष पीछे है। केवल 6 राज्य डी एन टी, एन टी,एस एन टी प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं और वह भी अत्यंत कठिन प्रक्रियाओं से। अब समय आ गया है कि इन समुदायों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्थाई आयोग बने और जनगणना में अलग कॉलम जोड़कर इनकी वास्तविक जनसंख्या की पहचान हो।
डॉ. लक्ष्मण ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 31 अगस्त को ‘मुक्ति दिवस’ के अवसर पर समाज के बीच जाकर उनके योगदान को रेखांकित करें, और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा और ओबीसी मोर्चा का संकल्प है कि "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की भावना के साथ विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु समाजों को मुख्यधारा में लाया जाए।
ओबीसी मोर्चा द्वारा इस अवसर पर देशभर में संगोष्ठियों, सम्मान कार्यक्रमों, जनसभाओं और समाज संवाद का आयोजन किया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X