Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पाक की नापाक हरकत, 5 ग्लॉक पिस्तौल सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on Tuesday, August 26, 2025 17:06 PM IST


चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को पाँच अति-आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार मैगज़ीन सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गुरु की वडाली, छेहरटा का निवासी है। हथियार बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसका काले रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिसका प्रयोग वह खेप पहुँचाने के लिए करता था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गिन्नी के माध्यम से पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था, जो राज्य में शांति और सद्भावना को भंग करने के लिए हथियारों की खेप भेजते थे। डीजीपी ने कहा कि इस गिरफ्तारी और बरामदगी ने हथियारों की तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने और क्षेत्र में एक बड़े अपराध को टालने में मदद की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगियाँ होने की उम्मीद है।

सीमा पार से हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़; 5 ग्लॉक पिस्तौल सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

जांच अनुसार पाकिस्तान आधारित तस्कर राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने के लिए भेज रहे थे हथियारों की खेप: डीजीपी गौरव यादव

आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की उम्मीद: सीपी अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर 


पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेमंद जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी-2 हरपाल सिंह और एसीपी पश्चिमी शिवदर्शन सिंह की निगरानी में थाना छैहरटा की पुलिस टीम ने गुप्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अमित सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह किसी को हथियारों की खेप पहुँचाने जा रहा था। सीपी ने आगे कहा कि जांच अनुसार गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से अपने संचालकों द्वारा बताए गए स्थानों से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हथियारों की खेप प्राप्त करता था। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और साथ ही उस व्यक्ति की पहचान की कोशिश भी जारी है, जिसे आरोपी खेप पहुँचाने जा रहा था। इस संबंध में अमृतसर के थाना क्षेहरटा में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X