Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पाकिस्तान का नापाक हरकत, 12.1 किलोग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

Updated on Tuesday, September 09, 2025 18:16 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत दो सप्ताह की योजनाबद्ध और स्रोत-आधारित कार्रवाई के दौरान फरीदकोट पुलिस ने दो प्रमुख नशा तस्करों को 12.1 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी मंगलवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फरीदकोट के गाँव झरीवाला के निवासी सुखप्रीत सिंह और फिरोजपुर के गाँव वान के निवासी कादर सिंह के रूप में हुई है।

फरीदकोट में पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी कार्टल का पर्दाफाश; 12.1 किलोग्राम हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का पाकिस्तान-आधारित तस्करों से संबंध , जो बड़े अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है: डीजीपी गौरव यादव

पाकिस्तान-आधारित तस्कर ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहे थे: एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन



डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे, जो बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। उन्होंने बताया कि यह अवैध खेप थाना सदर फरीदकोट के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत गाँव झरीवाला से बरामद की गई है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है ताकि ड्रग कार्टल को पूरी तरह से उजागर किया जा सके। सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए, एसपी (जांच) संदीप कुमार और डीएसपी फरीदकोट तरलोचन सिंह की निगरानी में पुलिस स्टेशन सदर फरीदकोट और पुलिस चौकी गोलेवाला की टीमों ने गाँव झरीवाला में आरोपी सुखप्रीत सिंह के घर के पास दोनों आरोपियों को 12.1 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया, जब वे खेप पहुंचाने जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया है कि पाकिस्तान-आधारित तस्कर ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचाते थे, जिसे गिरफ्तार किए गए आरोपी आगे अन्य तस्करों को सप्लाई करते थे। एसएसपी ने कहा कि पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान के लिए भी जांच जारी है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बरामदगी होने की संभावना है। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X