Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

सौर ऊर्जा को मिलकर बढ़ावा देंगे भारत और मारीशस

Updated on Wednesday, September 10, 2025 17:49 PM IST

चंडीगढ़। भारत और मारीशस नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को नई गति देंगे। दोनों देश सौर व पवन ऊर्जा उत्पादन के साथ ऊर्जा सुरक्षा और परिवर्तन के साथ समावेशी विकास के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगें। यह समझौता बुधवार को मुंबई में भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मॉरीशस के ऊर्जा मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हुआ। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मारीशस के ऊर्जा मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोनों देशों के मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, पारेषण, वितरण और ग्रिड प्रबंधन में सहयोग करने और ऊर्जा संरक्षण एवं दक्षता सुधार उपायों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। यह द्विपक्षीय वार्ता भारत और मारीशस के बीच साझेदारी सुरक्षित, लचीली और टिकाऊ ऊर्जा प्रणालियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दोनों देश विश्वास और पारस्परिक सम्मान के आधार पर अपने लोगों के लिए एक टिकाऊ, लचीली और समृद्ध ऊर्जा भविष्य के निर्माण हेतु अपने सहयोग को जारी रखने के लिए तत्पर हैं। मनोहर लाल ने कहा कि मारीशस का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और भारत इस विकास में हर संभव तकनीकी और संसाधन सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। भारत ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है, और अब भारत, मारीशस के साथ मिलकर सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मनोहर लाल ने कहा कि भारत, मारीशस के साथ मिलकर एक व्यापक योजना तैयार करेगा, जिसमें सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत तकनीकी सहायता करेगा।

सौर ऊर्जा को  मिलकर बढ़ावा देंगे भारत और मारीशस
ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मॉरीशस के ऊर्जा मंत्री के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता
दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा परिवर्तन और समावेशी विकास पर जताई प्रतिबद्धता


वहीं मारीशस के ऊर्जा मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन ने भारत और मारीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता को ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा कि मारीशस की ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता के लिए भारत का सहयोग अमूल्य है। भारत के साथ मिलकर सौर और पवन ऊर्जा जैसे स्वच्छ स्रोतों को बढ़ावा देने की प्राथमिकता रहेगी। मारीशस के ऊर्जा मंत्री असिरवाडेन ने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह द्विपक्षीय समझौता न केवल ऊर्जा स्त्रोंतो को मजबूती देगा, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण में भी मददगार साबित होगा। इस सहयोग का उद्देश्य न केवल ऊर्जा आवश्यकता पूरी करना है, बल्कि आपके आर्थिक विकास को भी गति देना है।

  
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X