Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पंजाब में सेना ने 7600 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, 20 हेलीकॉप्टर तैनात

Updated on Saturday, August 30, 2025 17:29 PM IST



चंडीगढ़, 
भारी बारिश के चलते सतलुज, ब्यास, रावी और उज्ह दरियाओं में दरारें आने या पानी के ओवरफ्लो के कारण बनी बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सिविल प्रशासन की टीमें मिलकर काम कर रही हैं और अब तक 7689 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है। यह जानकारी आज यहाँ विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने दी। बाढ़ से प्रभावित जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाज़िल्का और फिरोज़पुर शामिल हैं।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला, जो प्रदेश में बने हालातों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप स्थापित किए हैं जहाँ लोगों के लिए भोजन और दवाइयों के लंगर लगाए गए हैं और साथ ही पशुओं के लिए चारा भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। लोगों को निकालने और खाने के पैकेट व अन्य ज़रूरी सामान पहुँचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए भारतीय सेना के 20 हेलीकॉप्टर राज्य में तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के एसएसपीज़ को फील्ड में रहकर अपने-अपने जिलों की स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रबंध पूरे कर दिए गए हैं और एसएसपीज़ स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा रहा है। विशेष डीजीपी ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा चार दिन का अलर्ट जारी किए जाने के साथ ही पंजाब पुलिस को बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X