Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पाकिस्तान की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने 2 किलो आरडीएक्स-आधारित आईईडी बरामद किया

Updated on Monday, August 25, 2025 17:20 PM IST



चंडीगढ़। 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे व्यापक अभियान के दौरान बटाला पुलिस ने पाक-आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार एसपीएल एचजीआर-84 हैंड ग्रेनेड (जिसे आर्गेस एचजी-84 भी कहा जाता है) और लगभग 2 किलोग्राम वज़न वाला आरडीएक्स-आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), जो काले धातु के डिब्बे में पैक था, अमृतसर जाने वाली सड़क के नज़दीक झाड़ियों से बरामद किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने एक बाओफेंग ड्यूल-बैंड एफएम ट्रांसीवर सेट, एक डी-आकार का हेडसेट (जो आम तौर पर वॉकी-टॉकी के साथ प्रयोग किया जाता है) सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

पाकिस्तान की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने 2 किलो आरडीएक्स-आधारित आईईडी बरामद किया

— जाँच के अनुसार यह खेप यूके-आधारित बीकेआई आतंकी निशान जोडीया के निर्देश पर रखी गई थी: डीजीपी गौरव यादव

— एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी: डीजीपी पंजाब

— निशान जोडीया को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई हेतु भारत प्रत्यर्पित करने की कोशिशें जारी: एसएसपी सुहेल क़ासिम मीर



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में यह सामने आया है कि यह खेप यूके-आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी निशान सिंह उर्फ़ निशान जोडीया के निर्देश पर रखी गई थी, जो पाक-आईएसआई समर्थित पाकिस्तान-आधारित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारों पर काम कर रहा है।

डीजीपी ने आगे कहा कि एक आरोपी, जिसकी पहचान रविंदर पाल सिंह उर्फ़ रवी निवासी गाँव पूरिया कलां के रूप में हुई है, को गिरफ़्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जाँच जारी है।

अधिक जानकारी देते हुए बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहेल क़ासिम मीर ने बताया कि आगे की जाँच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने गैंगस्टर-आतंकी निशान सिंह उर्फ़ निशान जोडीया, जिसने विस्फोटक छुपाने और पहुँचाने की व्यवस्था की थी, के निर्देश पर ‘डेड लेटर बॉक्स’ तकनीक से खेप एकत्र की थी। उन्होंने बताया कि इस बरामदगी ने पंजाब में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की सीमा पार से रची साज़िश को नाकाम कर दिया है।

एसएसपी ने कहा कि निशान जोडीया को गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु भारत प्रत्यर्पित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने विदेश मंत्रालय और बर्मिंघम स्थित भारत के कॉन्सलेट
जनरल दूतावास से संपर्क किया है और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है।

इस संबंध में थाना सदर बटाला में एफआईआर संख्या 129 दिनांक 21.08.2025 को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 के अंतर्गत दर्ज की गई थी। इस मामले की आगे की जाँच के दौरान जैसे-जैसे आतंकी नेटवर्क की संलिप्तता स्पष्ट होती गई, गैर-कानूनी गतिविधियाँ (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराएँ भी मामले में शामिल की गईं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X