Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

डीजीपी बोले,मनीषा मौत मिस्ट्री अब सीबीआई करेगी सॉल्व

Updated on Thursday, August 21, 2025 17:06 PM IST

भिवानी। गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय टीचर मनीषा मौत मिस्ट्री अब सीबीआई सॉल्व करेगी। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने अभी तक हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट बना कर सीबीआई को सौंप दी है। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने गुरुवार को भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार ने परिजनों की दोनों मांगे (मामले की सीबीआई जांच, दिल्ली एम्स में शव का पोस्टमार्टम) मान ली थी। जिसके बाद मनीषा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब आगे की जांच सीबीआई करेगी। उन्होने कहा पुलिस ने मनीषा मौत मामले में अब तक जो भी बातें मीडिया या परिजनों के सामने रखी हैं, वे सभी साइंटिफिक जांच का हिस्सा नहीं हैं। मनीषा के दो पोस्टमार्टम हुए जिसके बाद तीसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में हो चुका है। परिजनों और जनभावनाओं को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने हर पहलू से जांच की है।

डीजीपी बोले,मनीषा मौत मिस्ट्री अब सीबीआई करेगी सॉल्व
बोले,अब इस मामले में तथ्यों का खुलासा करना ठीक नहीं


शत्रुजीत कपूर ने बताया कि मनीषा मौत मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें पहले और दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर चिकित्सकों के बोर्ड ने अपनी ओपीनियन दी है। अब तीसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराया गया है। इसके अलावा मनीषा की एक टेस्ट रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पुलिस ने अब तक जो भी जांच की है वह साइंटिफिक तथ्यों पर आधारित है।
उन्होने बताया सबसे पहले खेत के नौकर ने मनीषा के शव को देखा था। पुलिस ने उसके चश्मदीद के तौर पर बयान भी दर्ज किए हैं। उसने देखा था कि कुछ उत्तेजक कुत्तों का झुंड वहां फिर रहा था। जिन्हें वह हटाना चाहता था, लेकिन वह नहीं हटे तो उसने दूसरे व्यक्ति को बुलाकर वहां से उन्हें हटाया था। जिसके बाद मनीषा के शव की जानकारी पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस को 13 अगस्त को मनीषा के शव के पास से उसका पर्स व जूती और दुपट्टा के अलावा कुछ डिब्बे मिले थे। जिनकी फोरेंसिक जांच कराई गई है। वहीं पुलिस को टूटे हुए मोबाइल के कुछ अंश भी मिले थे। जिससे अभी तक कोई डाटा रिकवर नहीं हुआ है। पुलिस ने जिस नहर के पास शव बरामद हुआ था। उस नहर का पानी बंद कराकर भी जांच की थी।
उन्होंने कहा मामले में ग्रामीणों ने काफी सहयोग किया। इसके लिए उनका धन्यवाद, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने भ्रामक खबरें फैलाने की कोशिश की। ऐसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई भी की गई है। मामले में कुछ पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है। परिजनों ने उन पर आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अच्छा सलूक नहीं किया, जिसके बाद उन पर विभागीय कार्रवाई की गई।
शत्रुजीत कपूर ने मनीषा की मौत मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल पर चुप्पी साध ली। उन्होंने बस इतना ही कहा कि इस मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। हरियाणा पुलिस की जांच में अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस महानिदेशक से मनीषा मौत मामले में सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बारे में पूछे सवाल का जवाब देते हुए बताया कि मैं किसी भी गैंग का नाम लेना पसंद नहीं करता और मीडिया से भी अपील करता हूं कि वो इस तरह के अपराधियों को ज्यादा बढ़ावा न दें। अगर मीडिया इनको बढ़ावा नहीं देगी तो इनकी 80 फीसदी गतिविधि ही बंद हो जाएंगी। 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X