Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

लुधियाना के शिक्षक नरिंदर सिंह का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन

Updated on Monday, August 25, 2025 17:10 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के लिए गर्व की बात है कि लुधियाना ज़िले के सरकारी प्राइमरी स्कूल, जंडियाली में सेवाएँ दे रहे शिक्षक नरिंदर सिंह का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति उनकी उत्कृष्ट और निष्ठावान प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस राष्ट्रीय स्तर की मान्यता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने नरिंदर सिंह को हार्दिक बधाई दी और उनके भावी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि नरिंदर सिंह की उपलब्धि अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा है, जिससे वे भी अपने विद्यार्थियों के जीवन में मेहनत और समर्पण के द्वारा सकारात्मक व सार्थक प्रभाव डाल सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रेम जगाने के लिए नरिंदर सिंह की उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता, नवाचारी दृष्टिकोण और अटूट समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की मान्यता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है।

पंजाब का गौरव: लुधियाना के शिक्षक नरिंदर सिंह का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन

हरजोत सिंह बैंस ने नरिंदर सिंह को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ



गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितम्बर, 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर नरिंदर सिंह को उनके योगदान और समर्पण को मान्यता देते हुए मेरिट सर्टिफिकेट, 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार तथा एक रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चुने जाने पर आभार और खुशी प्रकट करते हुए नरिंदर सिंह, जो जनवरी 2002 से स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे हैं, ने कहा, “मैं इस राष्ट्रीय सम्मान को पाकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। इस उपलब्धि का श्रेय मैं अपने विद्यार्थियों, सहयोगियों और शिक्षा विभाग के समर्थन को देता हूँ। मैं भविष्य में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहूँगा और अपने विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु निरंतर कार्य करता रहूँगा।”

उन्होंने जंडियाली स्कूल की सूरत बदलने में ग्राम पंचायत और राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से विद्यालय में 15 स्मार्ट कक्षाएँ, 3 पुस्तकालय (एक मोबाइल पुस्तकालय सहित) तथा 3 विशेष पार्क – सुंदर लेखन पार्क, गणित पार्क और आई.टी. पार्क स्थापित किए गए हैं। 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X