Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

राष्ट्रीय

पाकिस्तान की साजिश नाकाम, बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर पकड़ी हेरोइन की खेप

Updated on Friday, August 29, 2025 17:15 PM IST

 
दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में एक साथ तीन ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में जहां हेरोइन बरामद की है वहीं एक तस्कर को भी पकड़ा है। बीएसएफ ने तस्करी में इस्तेमाल एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर भी कब्जे में लिया।  बीएसएफ की टीम ने अटारी सेक्टर में गश्त के दौरान एक संदिग्ध तस्कर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 490 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सौंप दिया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई फिरोजपुर जिले में हुई, जहां बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान एक असेंबल्ड हेक्साकॉप्टर बरामद किया गया, जिसके साथ 12 पैकेट हेरोइन छिपाई गई थी।
बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर पकड़ी हेरोइन की खेप,हेक्साकॉप्टर जब्त
फिरोजपुर, अमृतसर व फाजिल्का में चलाया ऑपरेशन
 
इनका कुल वजन 6.086 किलोग्राम निकला। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस हेक्साकॉप्टर का इस्तेमाल पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में खेप गिराने के लिए किया गया था। इसके अलावा फाजिल्का जिले में भी बीएसएफ जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए 536 ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, हाल के वर्षों में पाकिस्तान समर्थित ड्रग्स तस्कर अब ड्रोन और हेक्साकॉप्टर जैसे साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका मकसद सीमा पार से बड़ी मात्रा में नशा भारतीय इलाके में गिराना है। बीएसएफ ने साफ कहा कि उनकी सतर्कता और टेक्नॉलॉजी की मदद से ऐसे हर मंसूबे को नाकाम किया जाएगा।
 
बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों या दुश्मन की नई साजिशें, जवान हर हाल में सीमा को सुरक्षित रखने और देश को नशे की मार से बचाने के लिए तत्पर हैं। इन हालिया बरामदगियों ने साबित कर दिया है कि भारत-पाक सीमा पर नशा तस्करी की हर चाल नाकाम होगी। 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X