22 जिप और 147 समितियों का होगा गठन
प्रदेश में 22 जिला परिषदों के अलावा 147 पंचायत समितियों का गठन होना है। जिला परिषद चेयरमैन व ब्लाक समिति के अध्यक्ष का फैसला चुने हुए पार्षद ही करेंगे। इसी तरह से करीब 6200 पंचायतों में सरपंचों और इन गांवों के करीब साढ़े 60 हजार पंच पदों के लिए चुनाव होंगे। जिला परिषद, ब्लाक समिति तथा सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसी तरह से सामान्य श्रेणी के पंचों के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। अनुसूचित जाति व महिला पंचों के लिए पांचवीं पास होना अनिवार्य है।