Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों को एमएसपी की गारंटी दे सरकार:सैलजा

Updated on Friday, January 01, 2021 20:28 PM IST

कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों को एमएसपी की गारंटी दे सरकार:सैलजा


कांग्रेस अध्यक्षा ने सिंघु बार्डर पर किया रात्रि ठहराव
किसानों के साथ की नए साल की शुरूआत
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को बिना किसी देरी के रद्द करके एमएसपी की गारंटी दिए जाने की मांग की है। सैलजा बृहस्पतिवार की रात पिछले करीब सवा माह से आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने सिंघु बार्डर पहुंची। जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं और विधायकों के साथ रात व्यतीत की और शुक्रवार को नए साल की शुरूआत किसानों के साथ की। कुमारी सैलजा ने किसानों के नाम एक समर्थन पत्र भी जारी किया।
सैलजा ने कहा कि सरकार को अपना हठ छोडक़र, इन तीनों काले कानूनों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करना चाहिए। इसके साथ ही सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाए और यह भी सुनिश्चित करे कि शत प्रतिशत फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही बिके। पराली से संबंधित पर्यावरण अध्यादेश और बिजली विधेयक पर जो सरकार ने किसान नेताओं से वादा किया है, उसे तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए।
 सैलजा ने कहा कि यह देखकर उनका मन अत्यंत ही व्यथित है कि लाखों की संख्या में किसान और मजदूर भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से इस भीषण ठंड में खुली सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं और 46 किसान अपना बलिदान दे चुके हैं। हरियाणा से 10 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके हैं। सैलजा ने कहा कि पूरा देश आज किसानों की इस लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ा हुआ है।
इस दौरान सैलजा के साथ विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शमशेर सिंह गोगी, विधायक शैली चौधरी, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मीकि, हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ.अजय चौधरी, हरियाणा कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनी, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X