Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा सरकार ने की खिलाडिय़ों पर धनवर्षा

Updated on Friday, December 25, 2020 20:06 PM IST

सुशासन दिवस: 
हरियाणा सरकार ने की खिलाडिय़ों पर धनवर्षा
 
अब अवार्डी खिलाड़ियों को मिलेगा मासिक भत्ता
 
अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को अब  20-20 हजार रुपये मासिक सम्मान भत्ता
 
 
चंडीगढ़, 25 दिसंबर। सुशासन दिवस पर हरियाणा सरकार ने अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीम व ध्यानचंद अवार्डियों को नई सौगात दी है। प्रदेश में 104 अवार्डियों को 20 हजार रुपये और 130 अवार्डियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का प्रदेश के खिलाडिय़ों की ओर से खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह की ओर से आभार जताया गया है। खेल राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस घोषणा से खिलाडिय़ों का सम्मान बढ़ा है। यह घोषणा प्रदेश में खेलों को और मजबूती देने का काम करेगी। सरदार संदीप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से घोषणा की गई है कि अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचंद अवार्डी विजेताओं को अब 5 हजार रुपये की बजाय प्रतिमाह 20-20 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। वहीं केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले साहसिक पुरस्कार के विजेताओं को भी 20 हजार रुपये का साहस सम्मान दिया गया है। 
केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाला साहसिक पुरस्कार केवल एक बार दिया जाता है। यही नहीं भीम अवार्ड विजेताओं का भी मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया है। उन्हें केवल पुरस्कार के समय पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, अब उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये भीम भत्ता दिया जाएगा। 
बॉक्स---------
प्रदेश में अर्जुन अवार्ड का सम्मान 80 खिलाडियों को मिला
राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में अर्जुन अवार्ड का सम्मान 80 खिलाडियों को मिला है। जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड का सम्मान 15 प्रशिक्षकों-कोच को मिला है। इन सभी को प्रति माह 20-20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं ध्यान चंद अवार्ड से 9 खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं, उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। प्रदेश में 3 लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है, उन्हें भी 20 हजार रुपये दिए जाएं।
बॉक्स------
भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी-
खास बात यह है कि प्रदेश में भीम अवार्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार ने पहली बार नई सौगात दी है। भीम अवार्डियों को केवल पुरस्कार के समय एक बार पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी। मगर अब उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से प्रति माह 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। खेल राज्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। आगामी वर्ष 2021 में हरियाणा पहली बार खेलो इंडिया-2021 की मेजबानी करेगा। यह कामयाबी प्रदेश सरकार की खेल नीति और खिलाडिय़ों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन का हिस्सा है। खेलो इंडिया से प्रदेश के खिलाडिय़ों को नई पहचान मिलेगी और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलेगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X