Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पंचकूला में साठ करोड़ से बनेगा राज्य स्तरीय संग्रहालय

Updated on Thursday, December 31, 2020 12:39 PM IST

चंडीगढ़, 30 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में बनने वाले राज्य पुरातत्व संग्रहालय को पर्यटन अनुकूल बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में इस संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 1.83 एकड़ भूमि पर बनने वाले संग्रहालय के निर्माण में लगभग 60 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इंटीरियर डिजाइनिंग और फिनिशिंग का खर्च बाद में तय होगा।
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बनने वाले संग्रहालय भवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को पर्याप्त सुविधाएं दिए जाने के प्रबंध होने चाहिए। दर्शकों/पर्यटकों को भवन में अनुकूल माहौल मिले, इसके लिए भवन के बीच में ही ओपन गार्डन की व्यवस्था भी करें, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे हों। इससे न केवल लोगों को स्फूर्ति मिलेगी बल्कि वे मनोयोग से संग्रहालय को देखेंगे।

(SUBHEAD)

उन्होंने कहा कि बिल्डिंग में कैफेटेरिया की भी पर्याप्त व्यवस्था हो।  उन्होंने कहा कि चूंकि संग्रहालय को देखने के लिए बच्चे और महिलाएं भी आएंगी ही। इसलिए भवन में क्रैच और बेबी फीडिंग रूम की भी व्यवस्था करें। जिम की व्यवस्था करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने कहा। संग्रहालय में ब्रिटिश काल के दस्तावेज भी उपलब्ध होंगे। भवन में सिंधु घाटी और हड़प्पा संस्कृति के स्वरूप के दर्शन हों, ऐसा प्रयास किया जाएगा। संग्रहालय में ई लाइब्रेरी भी होगी और भवन में एक स्ट्रांग रूम भी बनाया जाएगा। बैठक में पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनूप धानक, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, पुरातत्व विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर अशोक खेमका, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़, पुरातत्व विभाग की निदेशक मनदीप कौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें मोर्चे, हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डॉ. अर्चना गुप्ता

X