Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगी ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी

Updated on Thursday, December 31, 2020 12:35 PM IST

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगी ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी


सौ स्कूलों में बनेगा ‘ऐतिहासिक स्मारक कोना’
सीएम ने बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश
चंडीगढ़, 30 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में स्थित ऐतिहासिक स्मारकों और विरासत की जानकारी से युक्त पुस्तक प्रकाशित करने के निर्देश दिए हैं ताकि हर बच्चे को अपने गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया जा सके।
मुख्यमंत्री पंचकूला में बनने वाले राज्यस्तरीय संग्रहालय के संबंध में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जानकारी बच्चों तक पहुंचाने के लिए हर स्कूल में ‘ऐतिहासिक स्मारक कोना’ (हैरिटेज कॉर्नर) बनाने का कदम कारगर साबित होगा। इस स्मारक कोने में जहां राज्य के गौरवशाली इतिहास का विवरण अंकित होगा, वहीं ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी भी होगी। हर जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातत्व विभाग की संग्रहित वस्तुओं की जानकारी जिले के हर स्कूल में होगी। प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों से सम्बंधित जानकारी प्रदेश के हर स्कूल में होगी। शुरू में 100 स्कूलों में ये कॉर्नर बनाये जाएंगे। बाद में प्रदेश के सभी स्कूलों में ये कॉर्नर स्थापित किये जाएंगे। हर स्कूल में ऐतिहासिक वस्तुओं के प्रारूप बनाकर रखे जाएंगे।
स्कूली पाठयक्रम में ऐतिहासिक जानकारी को जोडऩे की दिशा में भी विभाग कार्य कर रहा है। जल्द ही स्कूली सिलेबस में इस सम्बंध में चैप्टर जोड़ दिया जाएगा। इस संबंध में इतिहास संबंधी शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे विद्यार्थियों को सही जानकारी दे पाएं।
बैठक में पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनूप धानक, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, पुरातत्व विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर अशोक खेमका, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़, पुरातत्व विभाग की निदेशक मनदीप कौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X