सीएम के ट्विटर पर जिलों कार्यालयों के विरूद्ध आई 13 हजार शिकायतें
ज्यादातर ने उठाई बिजली आपूर्ति व कचरे की समस्याएं
चालू वर्ष में आईटी सैल को मिली 78 हजार शिकायतें
चंडीगढ़, 30 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ञ्चसीएमओ पर वर्ष 2020 में उठाई गई समस्याओं में से 85 प्रतिशत का समाधान किया गया है। मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार ने कहा कि वर्ष 2020 में सीएमओ पर 31 विभिन्न विभागों से संबंधित 78,063 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से अधिकतम 13,393 शिकायतें सरकारी जिला कार्यालयों से संबंधित थी। इसके अलावा, 9,926 शिकायतें बिजली से संबंधित और 9,756 शिकायतें कचरा से संबंधित थी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में ट्विटर हैंडल पर जींद क्षेत्र में कचरे के संबंध में एक शिकायत मिली थी, जिसे ट्विटर हैंडल पर उठाने के 24 घंटों के भीतर हल किया गया था। शिकायतकर्त्ता अमित ने ट्विटर हैंडल पर आभार व्यक्त किया और ट्वीट किया ‘24 घंटे के भीतर मेरी शिकायत का समाधान करने के लिए धन्यवाद। अब, यह क्षेत्र साफ-सुथरा है।’
(SUBHEAD)
एक अन्य ट्वीट, जिसमें नागरिक ने ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर राज्य सरकार से प्रतिक्रिया प्राप्त की, भी कचरा निपटान के संबंधित था। यह ट्वीट गुरुग्राम के कक्षा 11 के छात्र हृदय ने उठाया था, जो ‘तृष्णी संगठन’ से जुड़ा हुआ था, जिसे जल्द ही एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के रूप में पंजीकृत किया जाएगा। वर्ष 2020 में कोविड-19 से संबंधित लगभग 5,940 शिकायतें की गईं। एसएमजीटी टीम को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कुल 2,070 शिकायतें प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2020 में सोशल मीडिया शिकायत ट्रैकर पर स्ट्रीट लाइट से संबंधित लगभग 1,063 शिकायतें और पुलिस विभाग से संबंधित 7,778 शिकायतें की गई।