पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेशभर में दिनभर बूंदाबांदी जारी रही। कई जिलों में सोमवार रात्रि से ही झमाझम बारिश जारी है। वहीं भिवानी में ओले भी पड़े। बारिश से ज्यादातर जिलों में दिन-रात्रि के तापमान में परिवर्तन आया है। ठिठुर रही रात्रि से बारिश के बाद काफी राहत मिली है। रात्रि के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। कई जिलों में मेघ गर्जना के साथ बारिश भी हुई। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव व अरब सागर से आने वाली नमी हवाओं का असर देखने मिल रहा है, जिससे पिछले दो दिनों से बारिश जारी है।