Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में दो लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत

Updated on Tuesday, January 05, 2021 20:03 PM IST

हरियाणा में दो लाख मुर्गियों की संदिग्ध मौत

सरकार ने प्रदेश में जारी किया अलर्ट, मुर्गियों की बिक्री पर रोक
दो दर्जन सैंपल जांच को जालंधर लैब में भेजे
पशु पालन विभाग की टीमों ने शुरू की जांच
चंडीगढ़। हरियाणा के पोल्ट्री फार्मों में पिछले तीन दिन के भीतर दो लाख से अधिक मुर्गियों की मौत हो चुकी है। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने जहां अलर्ट घोषित किया है वहीं पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दस किलोमीटर के दायरे से बाहर मुर्गियों की खरीदो-फरोख्त न करें। आम लोगों को भी मुर्गे का मीट आदि खाने से गुरेज करने की सलाह दी गई है। पशु पालन विभाग ने पंचकूला स्थित मुख्यालय पर हैचरी कारोबार वाले क्षेत्रों से रिपोर्ट के लिए मंगलवार को अलग से डैस्क की स्थापना कर दी गई है।
 
(SUBHEAD)
 

हरियाणा के पंचकूला जिला के बरवाला, अंबाला जिला के नारायणगढ़, जींद, सफीदों, करनाल व पानीपत आदि में हैचरी कोरोबार होता है। यहां से मुर्गियां तथा अंडे न केवल पड़ोसी राज्यों बल्कि विदेशों में भी सप्लाई होते हैं। हरियाणा में अंडा उद्योग का सबसे बड़ा हब बरवाला तथा सफीदों में हैं। करीब दो सप्ताह पहले पंचकूला के बरवाला स्थित पोल्ट्री फार्म में मुर्गियां मरनी शुरू हुई थी। जिसके बाद पोल्ट्री फार्म मालिकों ने आनन-फानन में मुर्गियों को पड़ोसी राज्यों के कारोबारियों को बेच दिया।
रविवार को बरवाला तथा रायपुर रानी क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों में एक ही दिन में 70 हजार से अधिक मुर्गियां मरी। मंगलवार दोपहर तक दो लाख से अधिक मुर्गियों की मौत हो चुकी है। मुर्गियों की मौत का यह सिलसिला लगातार जारी है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। पशु पालन विभाग की टीमों द्वारा पोल्ट्री फार्मों पर नजर रखी जा रही है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आगामी आदेशों तक मुर्गियों की खरीदो-फरोख्त को रोक दें। 
हरियाणा पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक लाल चंद रंगा के अनुसार पंचकूला व अंबाला जिलों में चल रहे पोल्ट्री फार्मों से करीब 25 सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेज दिए गए हैं। अगर वहां की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलते हैं तो इसे पुष्टि जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजा जाएगा।
हरियाणा पशु पालन विभाग के उप निदेशक सुखबीर राठी के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों से अभी मुर्गियों के मरने की खबर नहीं आई है। इसके बावजूद जिन क्षेत्रों में हैचरी का कारोबार चलता है वहां विभागीय टीमों के माध्यम से स्टेट्स रिपोर्ट मांग ली गई है।  
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X