Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में पूर्व सैनिक बनेंगे जेल वार्डर

Updated on Tuesday, January 05, 2021 19:37 PM IST

हरियाणा में पूर्व सैनिक बनेंगे जेल वार्डर


राज्य सरकार ने 218 पदों को दी मंजूरी
एक साल के लिए भर्ती होंगे ‘वालंटियर जेल वार्डर’
चंडीगढ़। स्टाफ की कमी से जूझ रही हरियाणा की जेलों में बहुत जल्द पूर्व सैनिक मोर्चा संभालेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद अब 16 जनवरी से प्रदेश की 13 जिला जेलों में साक्षात्कार शुरू होने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों को एक साल के लिए ‘वालंटियर जेल वार्डर’ के रूप में भर्ती करने का फैसला किया है।
हरियाणा की जेलों में कर्मचारियों का अभाव लंबे समय से बना हुआ है। नियमित भर्ती नहीं किए जाने की एवज में जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने अधिकारियों को पूर्व सैनिकों को अनुबंध के आधार पर भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए थे।
जेल विभाग के इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय द्वारा मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। जिसके तहत 219 ‘वालंटियर जेल वार्डर’ भर्ती किए जाएंगे। सबसे अधिक 58 जेल वार्डर रेवाड़ी की जिला जेल में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा गुरुग्राम स्थित भोंडसी जिला जेल मेे 48 तथा हिसार जिला जेल में 39 तथा फरीदाबाद की जिला जेल में 33 वालंटियर जेल वार्डर भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, नारनौल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत तथा यमुनानगर की जेलों में भी वालंटियर वार्डर तैनात किए जाएंगे।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती एक साल के लिए की जाएगी। इसके बाद इसका विस्तार भी हो सकता है। वालंटियर वार्डरों को सरकार द्वारा 18 हजार रुपय मासिक एकमुश्त दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के नियमानुसार यह राशि उनके बैंक खातों में जमा करवाई जाएगी। इसके अलावा अगर वह कहीं सरकारी दौरे पर जाएंगे तो उन्हें तय शर्तों के अनुसार टीए-डीए भी दिया जाएगा।
हरियाणा की जेलों में 16 व 17 जनवरी को होने वाली इन भर्तियों के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा तथा शरीरिक मापतोल का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस पद के लिए सेना अथवा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सेवा कम से कम पांच वर्ष की होनी चाहिए।

(SUBHEAD)


हरियाणा सरकार ने वालंटियर जेल वार्डरों को सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधाएं दी जाएंगी। डयूटी के दौरान वालंटियर जेल वार्डर अगर किसी हादसे का शिकार होता है और उसकी मृत्यु होती है तो उसके आश्रितों को दस लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। डयूटी के दौरान स्थाई विकलांग होने पर एक से तीन लाख और गंभीर चोट लगने पर एक लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X