Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हो 500 रुपए की बढ़ोतरी:सुरजेवाला

Updated on Tuesday, January 05, 2021 09:06 AM IST

सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हो 500 रुपए की बढ़ोतरी:सुरजेवाला


28 लाख 87 हजार पेंशन धारकों के हितों की अनदेखी कर रही सरकार
चंडीगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा-जजपा सरकार द्वारा हरियाणा के 28 लाख 87 हजार पेंशन धारकों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वार्षिक वृद्धि को रोकने को हरियाणा के बुजुर्गों और विधवाओं के साथ धोखा करार दिया है।
सुरजेवाला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इस वर्ष जनवरी माह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी को रोकना प्रदेश के बुजुर्गों, विधवाओं और बेसहारा भाई-बहनों पर कठोर आघात है, जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 17 लाख 38 हजार बुजुर्ग पेंशन, सात लाख 50 हजार विधवाएं, एक लाख 74 हजार विकलांगता पेंशन के लाभार्थी हैं, जिन्हें नए साल के मौके पर भाजपा-जजपा ने झटका दिया है।
हरियाणा सरकार से पेंशन में वृद्धि की मांग करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार में शामिल दलों ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद पेंशन 5,100 रुपये करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता संभालते ही उसे भूल गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 5,100 रुपये प्रति माह न कर उसमें पहले केवल 250 रुपये वार्षिक बढ़ोतरी करने का वादा किया था, जिसे भी अब ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी स्पष्ट दिखाई दे रही है। 250 रुपए सालाना की बढ़ोतरी भी प्रदेश के लोगों को अस्वीकार्य है, क्योंकि इस बढोतरी के तर्ज पर तो इस सरकार के अंतिम वर्ष में पेंशन केवल 3,250 रुपए होगी, जो वायदे से बहुत ज्यादा कम है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से अपने इस फैसले को वापस ले और पेंशन में कम से कम 500 रुपए की बढ़ोतरी करे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X