Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा-पंजाब के किसानों में फूट डाल रही सरकार:सांगवान

Updated on Saturday, January 02, 2021 18:40 PM IST

हरियाणा-पंजाब के किसानों में फूट डाल रही सरकार:सांगवान

एसवाईएल पर पांच साल में प्रधानमंत्री से नहीं हुई बैठक
समर्थन वापस लेने वाले निर्दलीय विधायक ने खोला मोर्चा
कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया तो संघर्ष होगा तेज
चंडीगढ़। हरियाणा में दादरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि साजिश के तहत एसवाईएल का मुद्दा उठाकर पंजाब व हरियाणा के किसानों में फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है।
(SUBHEAD)

शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सोमवीर सांगवान ने कहा कि वर्तमान परिवेश में एसवाईएल कोई मुद्दा नहीं है। इसे सरकार ने जानबूझ कर लटकाया हुआ है। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवीर सांगवान ने पहले पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सांगवान खाप के बढ़ते दबाव के बीच सोमवीर ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद सोमवीर सांगवान लगातार किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल तथा अन्य भाजपा नेताओं द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर रखे गए उपवास को खारिज करते हुए सोमवीर सांगवान ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है। मुख्यमंत्री पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक नहीं करवा सके हैं।
किसान आंदोलन के बीच सरकार को अचानक एसवाईएल की याद आने का मतलब साफ है कि आंदोलन में जुटे पंजाब व हरियाणा के किसानों में फूट डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून गलत बनाए हैं, वह किसी भी सूरत में किसानों के हित में नहीं हैं। पहले भी कानून रद्द होते आए हैं। इसलिए सरकार को तीनों कृषि कानून रद्द करने चाहिए। इससे कम किसान संगठन बिल्कुल नहीं मानेंगे। एक सवाल के जवाब में सांगवान ने कहा कि अगर सरकार द्वारा कृषि कानूनों को रद्द कर दिया जाता है तो भी वह अब हरियाणा सरकार में चेयरमैन या अन्य कोई पद नहीं लेंगे।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X