हरियाणा पुलिस ने नशा कारोबारियों पर पुलिस ने कसी नकेल
एक साल में 22.5 टन मादक पदार्थ किया जब्त
सिरसा में दर्ज हुए सर्वाधिक मामले
चंडीगढ़, 05 जनवरी। पुलिस कोरोना काल के दौरान नशा कारोबारियों पर नकेल कसने का काम किया। वर्ष 2020 में पुलिस ने नशा तस्करों से 22.5 टन से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया।
हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा 2020 में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 3024 मामले दर्ज किए, जबकि 2019 में 2645 मामले दर्ज हुए थे। जब्त मादक पदार्थ की मात्रा भी 2019 की तुलना में गत वर्ष 41.5 फीसदी अधिक रही।
(SUBHEAD)
जनवरी से दिसंबर 2020 के बीच पुलिस द्वारा कुल 22569 किलोग्राम अफीम, चरस, सूल्फा, चूरा व डोडापोस्त, स्मैक, गांजा और हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने 225 किलो अफीम, 250 किलोग्राम चरस/सुल्फा, 12828 किलोग्राम से अधिक चूरा व डोडापोस्त, 8 किलो 253 ग्राम स्मैक, 9223 किलोग्राम से अधिक गांजा और 33 किलो 198 ग्राम हेरोइन जब्त की। इसके साथ ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत अधिकतम 713 मामले सिरसा में दर्ज किए गए, जिसके बाद फतेहाबाद में 326, गुरुग्राम में 224, कैथल में 164, हिसार में 162, रोहतक में 157 और पानीपत में 131 मामले दर्ज किए गए।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी को रोकते हुए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह हमारी पुलिस टीमों के प्रयासों के साथ-साथ अंतर-राज्यीय स्तर पर सूचना के आदान-प्रदान के कारण ही संभव हुआ है कि 2019 की तुलना में बीते साल गिरफ्तारियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।