Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन सात जनवरी को

Updated on Tuesday, January 05, 2021 20:09 PM IST

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन सात जनवरी को

मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश
एक साल में 67 लाख लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य
चंडीगढ़, 05 जनवरी। हरियाणा में कोरोना वैक्सीन रोल आउट का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में 7 जनवरी, 2021 को ‘ड्राई रन’ चलाया जाएगा। सभी जिलों में 3 शहरी तथा 3 ग्रामीण स्थानों पर यह ड्राई रन’ सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
(SUBHEAD)
मुख्य सचिव विजय वर्धन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ आयोजित कोरोना वैक्सीन के लिए गठित स्टेट स्टेयरिंग कमेटी तथा स्टेट टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि ‘ड्राई रन’ के समय केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने ब्रिटेन से आए लोगों में पाए गए कोविड-19 के नए वायरस के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की ट्रेसिंग और टेस्टिंग प्राथमिकता से की जाए। साथ ही, इन लोगों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी सख्ती से की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 7 जनवरी को चलाए जाने वाले ‘ड्राई रन’ में जिन हेल्थकेयर वर्कर्स को शामिल किया जाना है, उनका संपूर्ण विवरण सॉफ्टवेयर में दर्ज होना अनिवार्य है।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की योजना के अनुसार पंचकूला जिले में 2 जनवरी, 2021 को ‘ड्राई रन’ चलाया गया था। इसी को आगे बढ़ाते हुए अब 7 जनवरी को पूरे प्रदेश में ‘ड्राई रन’ चलाया जाएगा। अरोड़ा ने बताया कि बढ़ी हुई क्षमता वाले राज्य के मौजूदा सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के प्लेटफॉर्म का उपयोग कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), हरियाणा के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश में एक वर्ष में लगभग 67 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगभग (2 लाख), फ्रंट लाइन वर्कर्स (4.5 लाख), 50 साल की आयु से ऊपर की आबादी (58 लाख), 50 साल से कम आयु के ऐसे लोग जो बीमार हैं (2.25 लाख), शामिल हैं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X