Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों के लिए खुशखबरी लाया कोरोना काल

Updated on Tuesday, January 05, 2021 08:58 AM IST

सरकारी स्कूलों के लिए खुशखबरी लाया कोरोना काल

डेढ लाख बच्चों ने निजी स्कूल छोड़ सरकारी में लिए दाखिले
ग्यारहवीं में हुए सर्वाधिक दाखिले
अब नई संख्या के अनुसार बनेगी नीति
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए कोरोना काल बेहतर साबित हुआ है। इस अवधि के दौरान निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे करीब डेढ लाख विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों का रूख कर लिया है। जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस और सरकार द्वारा इस फीस के लिए कोई नियम नहीं बनाना है। सभी जिलों से एक रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजी गई है। जिसके आधार पर आगामी शिक्षा सत्र की तैयारी की जाएगी।
हरियाणा में 23 मार्च 2020 को स्कूल बंद कर दिए गए थे। 
जून माह के दौरान कोरोना केस बढऩे के कारण स्कूली विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई गई। जिसके बाद निजी स्कूलों ने फीस वसूलनी शुरू कर दी। इसे लेकर अभिभावकों तथा निजी स्कूल संचालकों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते प्रदेश में निजी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों ने सरकारी स्कूलों का रूख करना शुरू कर दिया। निजी स्कूलों ने जब एसएलसी नहीं दिया तो सरकार ने बगैर एसएलसी के ही दाखिले शुरू कर दिए।
(SUBHEAD)
परिणाम स्वरूप 31 दिसंबर तक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में एक लाख 46 हजार 60 विद्यार्थी नए दाखिल हुए हैं। यह सभी निजी स्कूलों से आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल के दौरान 90 हजार 254 लडक़े तथा 55 हजार 806 लड़कियों ने निजी स्कूल छोडक़र सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। शिक्षा निदेशालय द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक 35 हजार 598 विद्यार्थी 11वीं कक्षा में दाखिल हुए हैं। इसके अलावा 14 हजार 658 नौवीं तो 14 हजार 248 छठी कक्षा में आए हैं। 
शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पिछले वर्षों की तुलना में आठ फीसदी अधिक है। शिक्षा विभाग का मानना है कि राज्य में 136 नए राजकीय संस्कृति मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना तथा नई शिक्षा नीति के लागू होने से अगले सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकारी स्कूलों द्वारा नए शिक्षा सत्र की तैयारी की जाएगी।
Readers' Comments
JP singla Patiala 5/16/2023 6:56:49 PM

Credit goes to AAP government for this big achievement. People of Patiala will always remember Bhagwant Singh Mann for this gift to Patialavis. At the same time a large section of people here is fedup with the working of PDA-OMAXE who failed to complete the project in 15 years and charged four times enhanced amount against all legal norms. Captain and Channi failed to redress the genuine problem. The department is with worthy CM so he is requested to look in to it

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X