Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

कोरोना काल में गई नौकरी तो सरकार देगी तीन माह का आधा वेतन

Updated on Saturday, January 02, 2021 18:28 PM IST

कोरोना काल में गई नौकरी तो सरकार देगी तीन माह का आधा वेतन


हरियाणा में लागू हुई केंद्र की योजना
क्षेत्रीय निदेशक श्रमिक संगठनों से करेंगे बैठक
ईएसआईसी महानिदेशक ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़। सरकार ने कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के दौरान नौकरी से वंचित कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) ने ऐसे कर्मचारियों को तीन माह के आधे वेतन के बराबर राशि देगा। इसके लिए कर्मचारी अपने गृह राज्य में ही आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सरकार ने केंद्र की इस योजना को लागू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राज्य सरकार ने अपनी तरफ से एनओसी जारी कर दी है।

(SUBHEAD)


ईएसआइसी ने लॉकडाउन के दौरान नौकरी से वंचित हुए इन कर्मियों को अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत यह राहत दी है। अब प्रभावित लोग अपने गृहप्रदेश स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्यालय से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत लॉकडाउन में नौकरी से वंचित हुए बीमित व्यक्तियों के लिए तीन माह के वेतन की आधी राशि निगम से देने का फैसला किया था।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की महानिदेशक अनुराधा प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली क्षेत्रीय निदेशकों की बैठक में यह आदेश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान नौकरी से वंचित बीमित व्यक्ति का आवदेन उनके गृहप्रदेश से भी स्वीकार किया जाए। इसके लिए सभी क्षेत्रीय निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस योजना की विस्तृत जानकारी श्रमिक संगठनों से लेकर ग्राम व शहर के चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से उन श्रमिकों तक पहुंचाने का प्रयत्न करें जो लाकडाउन में प्रभावित हुए हैं। हरियाणा में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नए निदेशक मोहम्मद इरफान ने शुक्रवार को अपना पदभार संभालते ही अधिकारियों की बैठक में इस बाबत न सिर्फ अब तक आए आवेदनों के निपटान के आदेश दिए बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि सभी प्रभावित बीमित व्यक्तियों को योजना का लाभ मिले।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X