Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भारत की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान:सैलजा

Updated on Tuesday, December 29, 2020 12:56 PM IST

भारत की आजादी में कांग्रेस का अहम योगदान:सैलजा
कांग्रेस मुख्यालय में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा के राज में संकट से गुजर रहा है देश
चंडीगढ़, 28 दिसम्बर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सैलजा ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रूप में देश को एक ऐसा राष्ट्रीय संगठन मिला, जिसने न केवल भारतीयों में राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न करने में, बल्कि भारत को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद नव भारत के निर्माण में कांग्रेस सरकारों ने अहम भूमिका निभाई। देश जब अंग्रेजों के चुंगल से छूटा तो देश के सामने कई संकट खड़े थे। देश के पास संसाधनों का भारी अभाव था। तमाम कठिनाइयों के बावजूद देश को विकास के पथ पर दौड़ाने में कांग्रेस सरकारों ने अहम भूमिका निभाई।
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश बड़े ही संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा सरकार में आज बेरोजगारी चरम पर है। अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। दलित व कमजोर वर्ग के हकों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र को षड्यंत्र रचकर बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। इस सरकार के षड्यंत्रकारी कृषि कानूनों के खिलाफ इस कंपकंपाती ठंड में लाखों की संख्या में किसान-मजदूर सडक़ों पर बैठे हुए हैं। 40 से ज्यादा किसान अपनी जान गवां चुके हैं। आज सरकार को केवल कुछ पूंजीपतियों के ही हित नजर आ रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज जब देश संकट के दौर से गुजर रहा है, उस वक्त कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार द्वारा जनता पर किए जा रहे अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ रही है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक रेणु बाला, विधायक शैली चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व सीपीएस चौधरी रामकिशन गुर्जर, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ.अजय चौधरी, हरियाणा कांग्रेस कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, हरियाणा कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X