Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का थाना उचाना में छापा

Updated on Friday, December 25, 2020 20:22 PM IST

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो का थाना उचाना में छापा
 
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में थाना परिसर में खड़े ट्रक से 398.150 किलो डोडा चूरा पोस्त पकड़ा
 
पुलिसकर्मियों एवं तस्करों पर मामला दर्ज
 
चंडीगढ़ -25 दिसंबर- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ थाना उचाना में छापा मारा तथा थाना परिसर में खड़े ट्रक से 398.150 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद कर पुलिसकर्मियों एवं तस्करों पर कार्रवाही करते हुए अभियोग संख्या 398 दिनांक 24.12.2020 धाराधीन 15सी 25, 29 एवं 59 एनडीपीएस थाना उचाना में अंकित कर नशा तस्करों, तस्कर पालकों, संलिप्त क़ानून रक्षकों को कड़ा सन्देश देने का काम किया है. वर्तमान में हरियाणा सरकार ने प्रदेश से नशे के समूल नाश के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो की कमान निर्भीक अधिकारी श्रीकांत जाधव को सौंपी हुई है. रात्रि 23/24 दिसंबर को उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हरियाणा को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली कि राकेश पुत्र अर्जुन वासी ईदगाह कॉलोनी नीलोखेड़ी को 19 दिसंबर को सीआईए-1 जींद द्वारा उचाना थाने में अंकित अभियोग में डोडा चुरा पोस्त के मामले में ट्रक संख्या एचआर 45 सी 9998 सहित गिरफ्तार किया है जिसमे इस अभियोग में पहले गिरफ्तार को चुरा पोस्त बेचीं थी. ट्रक में प्याजों के साथ चुरा पोस्त लोड है तथा मालिक से मिलीभगत करके थाना में खड़े ट्रक को सुपरदारी पर छुड़वाकर पोस्त को खुर्दबुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं. सूचना सटीक होने पर नारकोटिक्स ब्यूरो के उच्चाधिकारी से कड़ी कार्रवाही की झंडी मिलने पर उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नारकोटिक्स ब्यूरो हरियाणा के दल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोमबीर बीडीपीओ एवं नारकोटिक्स के पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह और राजेश कुमार की उपस्थिति में थाना उचाना परिसर में खड़े ट्रक पर छापा मारकर चुरा पोस्त बरामद किया तथा पुलिस कर्मियों व् तस्करों के विरुद्ध अभियोग संख्या 398 / 21 थाना उचाना विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाही की है. ज्ञात रहे कि सीआईए-1 इससे पूर्व अभियोग संख्या 388 दिनांक 18 दिसंबर 2020 धाराधीन 15 एनडीपीएस थाना उचाना में अंकित करके ट्रक क्लीनर राकेश एवं जगरूप को गिरफ्तार कर 414 किलो चुरा पोस्त बरामद दिखाकर 24 दिसंबर 2020 को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. ट्रक मालिक से मिलीभगत करके शेष चुरा पोस्त बरामद हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा 398.150 किलो डोडा चूरा पोस्त खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से ट्रक को सुपरदारी पर भेजने का प्रयत्न किया जा रहा था. इससे पूर्व ही नारकोटिक्स ब्यूरो को भनक लग गई और जींद पुलिस के मंसूबों पर पानी फिर गया. नारकोटिक्स ब्यूरो के कार्रवाई करते ही पांच दिन बाद अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीआईए- 1 के कर्मचारियों को सख्ती दिखाते हुए निलंबन की कार्रवाही की है।
हरियाणा नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो नशे के कारोबार की फैली जड़ों तक जाने के मूड में है. इससे पूर्व भी एनसीबी हरियाणा पूर्व एक अभियोग जिसमे 231 किलो गांजा बरामद किया था के आपूर्तिकर्ता को उड़ीसा से लाकर कारागार भेज चुकी है. ब्यूरो की इस कार्रवाही से जींद पुलिस में खलबली मची हुई है. जांच में कई परतें खुलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.
कानून की नज़र में सब बराबर हैं चाहे वह पुलिस कर्मचारी है या किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति. अपराधी तो अपराधी होता है चाहे वह कोई हो. हमारा उद्देश्य हरियाणा राज्य से नशे को जड़ से उखाड़ फेंककर युवाओं को बचाना है- 
 
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X