Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हरियाणा के दो सौ गांवों में होगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति

Updated on Friday, December 25, 2020 20:12 PM IST

हरियाणा के दो सौ गांवों में होगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
 
सुशासन दिवस-मुख्यमंत्री ने किया कई योजनाओं का शुभारंभ 
 
चंडीगढ़, 25 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सुशासन दिवस के मौके पर कई अहम योजनाओं का शुभारंभ किया। चंडीगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सीएम दस महकमों को सुशासन और ई-सेवाओं के लिए सम्मानित भी कर रहे हैं। सीएम ने म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत राज्य के 202 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति योजना का शुभारंभ भी किया। 
प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़़ी़ और फतेहाबाद ऐसे जिले हैंं जहां पहले से ही 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आज से जो नए 202 गांव जगमग हो जाएंगे उनमें यूएचबीवीएन के सोनीपत सर्कल के 14 गांव, पानीपत के 18, रोहतक के 09, झज्जर के 20 और कैथल के 16 एवं डीएचबीवीएन में गुरुग्राम के 19, नारनौल के 95 और हिसार के 11 गांव शामिल हैंं।
हरियाणा में पहली जनवरी, 2021 से पायलट परियोजना के आधार पर किसानों को उनके खेत पर ही नहरी पानी जाधारित तथा सीवरेज शोधन संयत्र द्वारा उपचारित पानी सूक्ष्म सिंंचाई परियोजना के माध्यम से उपलब्ध करवाने के लिए एक नवीनतम परियोजना की शुरुआत की जा रही है। पहले चरण में महेंद्रगढ़ (नारनौल), चरखी-दादरी, भिवानी तथा फतेहाबाद जिलों की नहरों को चयनित किया गया है। परियोजना के पहले चरण में लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। 
इसके अलावा अब किसी भी आवेदक को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग में किसी भी सरकारी पद के लिए आवेदन करने के लिए अपना निजी ब्योरा बार-बार नहीं भरना होगा। अब आयोग द्वारा अपने आवेदन-पत्र को प्रार्थी के परिवार पहचान-पत्र के साथ जोड़ दिया जाएगा, जिससे परिवार पहचान-पत्र में दिया गया ब्योरा खुद ही आयोग के फार्म द्वारा उठा लिया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X