चंडीगढ़ ,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : दिवाली के उत्साह में कुछ लोग हाईकोर्ट के आदेशों को भूल गए और रात 12.00 बजे तक पटाखे चलाते रहे। हाईकोर्ट ने शाम साढ़े छह से साढ़े नौ बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दे रखी थी। यूटी पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में देर रात तक पटाखे चलाने और अवैध तरीके से बेचने वाले 56 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,