चंडीगढ़,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डेंटल इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट तनवी समुझ को न्यूयॉर्क में बेस्ट पोस्टर रिसर्च का अवार्ड मिला है। तनवी ने मसूड़ों में घाव भरने की प्रक्रिया प्लेटलेट रिच फ्रीब्रिन पर अपनी प्रेजेंटेशन दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया द्वारा मसूड़ों के घाव जल्दी भरते हैं और यह अन्य की तुलना में इसमें इलाज सस्ता रहता है। यह सेकेंड जेनरेशन प्लेटलेट पद्धति है। इसमें मरीज की ब्लड सेल से ही इलाज कर घावों को भरा जाता है और इसलिए इसमें इंफेक्शन होने की संभावनी नहीं होती है। उन्होंने अपनी रिसर्च यूएस में 29वीं सालाना वर्ल्ड कांग्रेंस में रिप्रेजेंट की। कांफ्रेंस का थीम डेंटल मेडिसिन एंड डेंटिस्टरी विषय था। तनवी के पिता पीजीआइ के एडवांस्ड पीडियाट्रीक सेंटर में सर्जरी विभाग के हेड हैं। तनवी ने बताया कि रिसर्च की प्ररेणा उनको अपने पिता से ही मिली है। तनवी ने इसका क्रेडिट पीयू के डेंटल इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डॉ. आशीष जैन और गाइड डॉ. शिप्रा गुप्ता को दिया। बेटी की इस उपलब्धि पर डॉ. राम समुझ ने कहा कि यह तनवी की मेहनत का फल है और वो लगातार ऐसा काम करती रहेगी।