Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

राम मंदिर के बजाय अस्पतालों को ऑक्सीजन की जरूरत

Updated on Monday, October 23, 2017 08:55 AM IST

चंडीगढ़ ,22 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : जेएनयू के छात्र कन्हैया कुमार ने रविवार को पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में आयोजित अवतार जंडियालवी पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्व में पहचान बनाने के लिए राम मंदिर का निर्माण करके उसकी मूर्ति स्थापना करना नहीं है। बल्कि आम इंसान को बेहतर सुविधा देना है। आज जरूरी है कि हम इंसानों को बेहतर जीवन दें। हमारे अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है, न ही हम इस पर बोलना चाहते हैं और न ही सोचना।

कन्हैया ने कहा कि साहित्य को समाज का दर्पण बोला जाता है जो गलत है। आज साहित्य समाज का चेहरा है। जिसे हम खुद ही बना रहे हैं और खुद ही बिगाड़ने रहे हैं। आज समाज पूंजीवादी लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। आज साहित्य में किसी की आलोचना नहीं होती बल्कि हाफ गर्लफ्रेंड और फुल गर्लफ्रेंड पर चर्चा की जाती है। यदि कोई आलोचनात्मक साहित्य की तरफ बढ़ता भी है तो उसकी हत्या कर दी जाती है। जिसका जीता जागता उदाहरण गौरी लंकेश है।

कन्हैया ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाले साहित्य आज किसी को एक्सपोज करने का काम नहीं कर रहे, बल्कि महिलाओं के प्रति अश्लील मैसेज और उनका शोषण करने वाली बातों को पेश करते हैं। जब कभी भी सोशल मीडिया को खोला जाता है तो उस समय चुटकले ही दिखते हैं और वह भी महिलाओं पर आधारित होते हैं।


कन्हैया ने कहा कि विकास का नारा प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार लगाया जाता है। कहा जाता है कि हम विकास की ओर बढ़ रहे हैं। यदि चंडीगढ़ में विकास की बात करें तो एक विकास ने रात को लड़की से छेड़छाड़ की थी और उसे तीन महीनों के बाद भी जमानत नहीं मिल रही है। दूसरा विकास गुजरात में हो रहा है। जहां अडानी और अंबानी हर प्रोजेक्ट को चला रहे हैं। विकास तो सिर्फ खोखला दावा है, इसके अंदर कुछ नहीं बचा। जो सत्ता बोलती है, वही साहित्यकार लिखता है।

कन्हैया ने कहा कि गुरमीत राम रहीम के मामले में पंचकूला में हिंसा होती है और प्रधानमंत्री टिवट्र पर कहते है कि हिंसा मत करो। हैरत की बात है कि वह टिवट्र किसके लिए था। पंचकूला, चंडीगढ़, पंजाब का आम आदमी तो इंटरनेट से ही कोसों दूर था तो इस मैसेज का क्या अर्थ। हनीप्रीत कई दिनों तक गुम रही। हर किसी ने उसे ढूंढ़ा, विकास कहां गया कोई नहीं जानता।

कन्हैया ने कहा कि आज साहित्य का अंत सार्वजनिक तौर पर हो चुका है। कुछ साहित्य देश की यूनिवर्सिटी में बचा है। जिसका परिणाम है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज हुआ, बनारस यूनिवर्सिटी में छात्राओं का गलत के खिलाफ आवाज उठाने पर लाठीचार्ज हुआ। इसी प्रकार जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी सहित देश की हर यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ हो रहा है। राजनीति करने वालों को स्टूडेंट्स से क्या फर्क पड़ता है। उन्हें उससे क्या डर है। वहीं, राजनीति पर उन्होंने कहा कि यह तभी होती है जब समाज में ऊंच-नीच, जात-पात और बड़े-छोटे का भेदभाव हो। यदि स्टूडेंट्स इसे खत्म कर देंगे तो पूंजीवादी नेताओं का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

कन्हैया ने कहा कि भ्रष्टाचार नीति में नहीं होता, बल्कि नीति में ही भ्रष्टाचार को हम पैदा कर रहे हैं। राजनीति का काम जिम्मेदारी है, उत्तरदायित्व है न कि लोगों की आपस में लड़ाई कराना। एक समय था जब हिमाचल प्रदेश के नेता सुखराम पर दूरसंचार का घोटाला, रीता बहुगुणा पर भ्रष्टाचार और मुम्बई के नारायण पर कड़े आरोप भाजपा ने ही लगाए थे लेकिन आज वही भाजपा उन लोगों को नेता बनाने की राह में चल रही है। इसके प्रति लोगों को जानने की जरूरत है। यह जरूरत एक साहित्यकार ही कर सकता है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X