Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

उगते सूर्यदेव को अर्घ्‍य के संग छठ महापर्व का समापन

Updated on Friday, October 27, 2017 09:55 AM IST

चंडीगढ़,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पंजाब एवं चंडीगढ़ में भी हजारों श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व मनाया। लोगों ने शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया और उनका पूजन किया। इसके साथ ही पांच दिनों के इस महापर्व का समापन हो गया। चंडीगढ़  सहित विभिन्‍न स्‍थानों पर भारी संख्‍या में बिहार और पूर्वांचल के लोगो ने सरोवरों, नहरों और नदियों के किनारे छठ पूजा की। वीरवार को अस्‍ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दिया गया था।
छह पूजा के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। चंडीगढ़ में श्रद्धालुओं ने सेक्‍टर 42 की झील सहित विभिन्‍न स्‍थानों पर छठ पूजा की। सेक्‍टर 42 में हजारों की संख्‍या में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य की पूजा की और अर्घ्‍य दिया। यहां बनाए गए घाटों को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। रोशनी की भी अच्‍छी व्‍यवस्‍था की गई थी।

श्रद्धालु तड़के चार बजे से ही छठ पूजा के लिए बनाए गए घाटों पर पहुंच गए। घाटों पर श्रद्धालुओं का मेला लगा था। महिलाएं छठ पूजा के गीत गा रही थीं। व्रती सूर्यदेव के निकलने से कई घंटें पहले ही पानी में खड़ी हो गईं। इसके बाद सूर्य के उगते ही उनकाे जल और दूध कर अर्घ्‍य दिया गया। चंडीगढ़ के पास के जीरकपुर में लोगों ने घग्‍गर नदी के किनारे बनाए गए घाटों पर छठ पूजा की आैर उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया।


पंजाब के लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला सहित विभिन्‍न शहरों में रह रहे पूर्वांचल के लोगों ने नदियों, सरोवरों और तालाबों के किनारे छठ महापर्व मनाया और उगते सूर्य को अर्घ्‍य दिया। महिलाएं इस माैके पर मंगलगीत और छठ पूजा के गीत गा रही थीं। सभी जगहों पर पूजन के लिए नदियों, सरोवरों और तालाबों के किनारे पर घाटों को बहुत सुंदर ढ़ंग से सजाया गया था। घाटों पर लोग तड़के ही पहुंच गए थे। वहां रोशनी की भी खास व्‍यवस्‍था की गई थी।

 


छठ पूजा के अवसर पर अधिकतर जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। वीरवार शाम से ही कई जगहों पर गीत संगीत के कार्यक्रम हुए और लोगों ने इनका खूब आनंद लिया। शुक्रवार सुबह में उगते सूर्य की पूजा और उनको अर्घ्‍य देने के साथ इस महापर्व का समापन हो गया।  छठ पूजन के लिए श्रद्धालु विभिन्‍न तरीके के पकवान बनाते हैं और व्रती चार दिनों का उपवास रखते हैं।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X