चंडीगढ़,25 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पीयू में डेंगू के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर सभी हॉस्टलों के वार्डन और डीएसडब्ल्यू की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि हर सप्ताह वार्डन सफाई को लेकर अपने हॉस्टल की रिपोर्ट डीएसडब्ल्यू को सौपेंगे। हॉस्टलों में पानी की टंकियों की सफाई और खुली टंकियों पर ढक्कन लगाने पर भी चर्चा हुई। पिछले कई दिन से पीयू में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर दो दिन पहले पीयू प्रशासन ने सभी विभागों को सर्कुलर जारी किया था कि किसी भी जगह पानी नहीं खड़ा होना चाहिए। डीएसडब्ल्यू प्रो. एम्युनल नाहर ने कहा कि हमने हॉस्टलों में सफाई को लेकर हर जरूरी निर्णय लिए हैं जिनको जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा।
छात्रों ने पिछले दिनों ने प्रशासन को लिख कर दिया था कि कैंपस में हर जगह इंग्लिश और हिंदी भाषा के साथ हर विभाग का नाम पंजाब भाषा में लिखा जाए। इसके अलावा कैंपस में सूचनात्मक इंडिकेटर्स को पंजाबी भाषा में लिखा जाए। इसको लेकर पीयू प्रशासन ने सहमति जता दी है और जल्दी ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पीयू के एक्सईएन विभाग को इसका जिम्मा दिया गया है।