Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

अब बांझपन और दुर्घटना में गर्भपात पर भी मिलेगा बीमा क्लेम

Updated on Tuesday, October 24, 2017 12:24 PM IST

चंडीगढ़,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । विदेशों की तर्ज पर अब भारत में 11 बीमा कंपनियों ने बांझपन और हादसे में हुए गर्भपात को कवर करने वाली 17 पॉलिसी बाजार में उतारी हैं। इन पॉलिसी में से 6 पॉलिसी व्यक्तिगत और 11 पॉलिसी गु्रप इंश्योरेंस के अधीन हैं। मोनिका डी. मेहताब की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आइआरडीए के जनरल मैनेजर डीवीएस रमेश ने हलफनामे के माध्यम से यह जानकारी दी है।

मामले में याचिका दाखिल करते हुए मोनिका डी. मेहताब ने कहा था कि अमेरिका, ब्रिटेन व अन्य देशों में बांझपन या हादसे से हुआ गर्भपात बीमा कवर में आता है। याची ने कहा कि जब विदेशों में ऐसा होता है तो भारत में भी इसके लिए प्रावधान होना चाहिए। इससे पूर्व याची ने कहा था कि आइआरडीए इंश्योरेंस की रेगुलेटरी अथॉरिटी है। केंद्र सरकार ने कहा था कि यदि आइआरडीए ऐसा रेगुलेशन तैयार करे तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हाईकोर्ट ने इस पर आइआरडीए से जवाब मांगा था।

आइआरडीए की ओर से सोमवार को हलफनामा देते हुए बताया गया कि देश की 11 बीमा कंपनियों ने अपने 17 प्लान में बांझपन और दुर्घटना में हुए गर्भपात को शामिल किया है। साथ ही आइआरडीए ने अपनी विवशता बताते हुए कहा कि उनका काम ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है। बीमा पॉलिसी बनाना उनका काम नहीं है और न ही किसी पॉलिसी को कैसे तैयार किया जाए यह वे कंपनी पर थोप सकते हैं। हाईकोर्ट ने हलफनामे को रिकार्ड पर लेकर बहस के लिए 13 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

इन कंपनियों ने उतारे प्लान

1. नेशनल इंश्योरेंस                    दो व्यक्तिगत पॉलिसी 
2. स्टार हेल्थ इंश्योरेंस               तीन व्यक्तिगत पॉलिसी 
3. आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस       एक ग्रुप पॉलिसी 
4. न्यू इंडिया इश्योरेंस कंपनी लि.          एक व्यक्तिगत, 2 ग्रुप
5. सिग्ना टीटीके हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लि.    एक ग्रुप 
6. कोटेक महेंद्रा्र जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि.  एक ग्रुप 
7. आइसीआइसीआइ लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि.       दो ग्रुप पॉलिसी 
8. लिबर्टी वीडियोकॉन जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड         एक ग्रुप पॉलिसी 
9. फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि.     एक ग्रुप पॉलिसी 
10. यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. एक ग्रुप पॉलिसी 
11. एचडीएफसी इआरजीओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. एक ग्रुप पॉलिसी

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X