Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

डीजीपी से सम्मानित शख्स ने एसएचओ पर लगाया पिटाई का आरोप

Updated on Saturday, October 21, 2017 11:35 AM IST

चंडीगढ़,20 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )   सड़क हादसों में घायलों की फ्री मदद जैसे सराहनीय कार्य के लिए जिसे डीजीपी ने सम्मानित किया, उस शख्स ने एसएचओ पर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया है। जबकि आरोपों पर एसएचओ बलदेव सिंह ने कहा कि उनकी आपस में मारपीट हुई थी, वह पिटाई का झूठा आरोप लगा रहा है। पीड़ित ने अपनी शिकायत एसएसपी विंडो और प्रशासक को भी दी है। पीड़ित ऑटो चालक अनिल ठाकुर ने बताया कि वह परिवार के साथ मौलीजागरां में रहता है। वहीं दो गली छोड़कर उसका ससुराल भी है। दिवाली की रात 10.30 बजे अपने ससुराल में अंदर था। मौलीजागरा थाना प्रभारी बलदेव सिंह सादी वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों के साथ आए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजनों ने उसको मनीमाजरा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पीड़ित अनिल ने बताया कि इससे पहले सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज ने भी उसको बेवजह पीटा था। जिसकी अधिकारियों से शिकायत के बाद कार्रवाई हुई थी। आरोप है कि बलदेव उसी बात से खुन्नस में आकर पहले भी उसको धमकी दे चुका है। हालांकि थाना प्रभारी बलदेव ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

400 से ज्यादा घायलों को पहुंचा चुका है अस्पताल

चालक अनिल अपने ऑटो से हादसे में घायलों को नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाने का काम करता है। अभी तक उन्होंने 400 से ज्यादा सड़क पर पड़े घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। उसकी इस सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी तेंजिदर सिंह लूथरा ने पांच हजार रुपये व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया था। इसके अलावा अनिल को अन्य स्थानों से भी सम्मान मिल चुका है।

दो पक्षों में मारपीट हुई थी, आरोप झूठा है-

मौलीजागरां थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि अनिल के पड़ोस में दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी हुई थी। जिसमें उसको चोट लगी होगी। हालांकि, पुलिस द्वारा पिटाई करने का आरोप झूठा है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X