Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

दो लाख रुपये रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, बोला- जनाब को थी सारी जानकारी

Updated on Wednesday, October 25, 2017 10:26 AM IST

चंडीगढ़,24 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार दोपहर सेक्टर-31 थाने के अंदर यूटी पुलिस के एसआई को 2 लाख रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एसआई अटैम्टड टू मर्डर केस (धारा-307) में आरोपी पक्ष से परेशान न करने व तीन का नाम रफादफा करने के एवज 9 लाख की रिश्वत मांगी थी। जबकि, गिर तारी के बाद एसआई ने सीबीआई से कहा कि जनाब (थाना प्रभारी) को सारी जानकारी थी। जिसके बाद थाना प्रभारी जसविंदर कौर को तुरंत विभाग की ओर से लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि, अभी सीबीआई के हाथ सुबूत नही लगा है।

मामले में शिकायतकर्ता प्रापर्टी डीलर प्रेम सिंह बिष्ट है। शिकायतकर्ता बिष्ट ने बताया कि 17.09.2017 को रामदरबार फेज-2 में मारपीट हुई थी। इसमें धारदार हथियार से रवि अंडा गंभीर हुआ था। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले में 147, 148, 149, 307 और आ र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसमें कुल 9 आरोपी अनिल, विनोद, सुंडी, सिब्बी, विमल, दीपक, मंगा, मोंटी और जोसफ शामिल थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार दीपक, अनिल व जोसफ उसके कर्मचारी है जिसके कारण सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह उसके ऑफिस पहुंच गया। वहा लगातार आरोपियों की गिर तारी के दबाव देकर परेशान करने लगा और बाद में उसने तीनों का नाम हटाने के लिए 9 लाख रूपए का डिमांड किया। सीबीआई के पूछताछ में उसने बताया कि उसको एक लाख से मतलब है बाकि के पैसे थाना प्रभारी के पास जाना है।
जिसके बाद सीबीआई टीम ने शिकायतकर्ता को लेकर ट्रैप लगाया और दो लाख एडवांस रिश्वत देने का समझौता हुआ। मंगलवार को थाने में पैसा लेते रंगेहाथ गिर तार कर लिया।

सीबीआई ने 2 लाख रूपये किए बरामद
सीबीआई ने आरोपी सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह से मौके पर ही 2 लाख रूपए बरामद कर लिया। जिसके बाद उसके हाथ की धुलाई भी करवाई गई। वहीं, सीबीआई टीम देर रात तक मामले में पूछताछ व दस्तावेज थाने के अंदर ही जब्त करती रही।


आरोपी एसआई बोला-जनाब(थाना प्रभारी) को सब मालूम था
सीबीआई के गिर त में आने के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह ने बताया कि जनाब (थाना प्रभारी) को सब मालूम था।

थाना प्रभारी बोली- गलती छिपा रहा, नाम लेने से क्या होता है
थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने अपने पक्ष में कहा कि मुलाजिम एसआई अपनी गलती छिपाने की कोशिश कर रहा है। उसके नाम लेने से मै आरोपी नही हो जाती हूं। मैं सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं और आरोपी हुई तो खुद ही अपना इस्तीफा दे दूंगी।

रडार पर एक अधिकारी
सूत्रों के अनुसार मामले में सीबीआई को एक पुलिस अधिकारी पर गहरा संदेह है। हालांकि, सीबीआई सुबूत हाथ लगने तक उसके नाम का खुलासा नही करना चाहती। सीबीआई सूत्रो का दावा है कि जल्द ही आरोपी के नाम का सुबूतों के साथ खुलासा होगा।


विभाग ने किया थाना प्रभारी को लाइन हाजिर
सीबीआई ट्रैप के दौरान थाने में चली कार्रवाई के बाद यूटी पुलिस विभाग की ओर थाना प्रभारी जसविंदर कौर को तत्काल लाइन हाजिर करने का आर्डर जारी कर दिया गया। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी का चार्ज सेक्टर-34 थाना प्रभारी अजय कुमार को सौंपा गया।

शिकायतकर्ता ने दर्ज करवाएं बयान
थाने में ट्रैप व अन्य कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम अपनी गाड़ी में शिकायतकर्ता को कही लेकर गई। कुछ देर के बाद दोबारा से थाने में लाकर सीबीआई ने शिकायतकर्ता के दोबारा से बयान दर्ज करवाएं।

देर शाम थाना प्रभारी का मोबाइल जब्त कर खंगाला
एसआई की गिर तारी व बरामदगी के बाद सीबीआई टीम ने थाना प्रभारी जसविंदर कौर का मोबाइल जब्त कर करीब आधा घंटा खंगाला। सूत्रों की माने तो थाना प्रभारी के मोबाइल से सीबीआई टीम को कुछ भी हासिल नही हुआ।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X