चंडीगढ़ ,23 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : सेक्टर-32 स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेक्टर-32 श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू हुआ। कार्यक्रम में से रिटायर्ड जस्टिस केसी पूरी, एडवोकेट जनरल हरियाणा बलदेव राज महाजन चंडीगढ़ के गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, मेयर आशा जसवाल और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। सभी मेहमानों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक पेड़ का जीवन एक व्यक्ति के जीवन के समान मूल्यवान है। इसलिए यह चेतना बच्चों के माध्यम से पूरे शहर तक पहुंचनी चाहिए। संस्थान की ओर से स्वामी गुरुकृपानंद ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। बच्चों को पानी के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किस तरह से घर में छोटे-छोटे कामों में पानी की बड़ी बचत की जा सकती है। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, मोहम्मद खुर्शीद, सचिन लोटिया, जगरात सिंह, डीआर सिंगला, मुकेश गुप्ता और आशोक गर्ग भी उपस्थित रहे।