चंडीगढ़ ,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को घर का सपना पूरा करने की स्कीम का वीरवार को अधिकारियों ने रिव्यू किया। वित्त सचिव एके सिन्हा ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंद्र सिंह, सीईओ हरीश नैय्यर और दूसरे अधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग में योग्य आवेदनों की फाइनल स्क्रूटनी करने पर बात हुई। इस स्कीम के तहत कुल एक लाख 27 हजार 997 लोगों ने आवेदन किया था। एस्टेट ऑफिस ने सर्वे के बाद फार्मो में कमी मिलने के बाद सिर्फ 24 हजार 771 को ही योग्य पाया था। इसके लिए डोर-टू-डोर वेरीफिकेशन भी हुई। इसकी फाइनल रिपोर्ट की अगली मीटिंग में चर्चा होगी।