पंचकूला,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) हनीप्रीत का रिमांड आज को खत्म हो रहा है, लिहाजा आस उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड की मांग करेगी। हनीप्रीत से पूछताछ कर रहे अफसरों के मुताबिक सुखदीप कौर और ड्राइवर राकेश ने बताया है कि फरारी के दौरान हनीप्रीत ने उनके सामने ही कई बार आदित्य इंसां और पवन इंसां से बात की थी। हनीप्रीत आदित्य और पवन के 5 ठिकानों का पूरा पता जानती है। इनमें से कुछ ठिकानें राजस्थान में हैं। पुलिस इसी आधार पर उसका रिमांड मांगेगी ताकि आदित्य और पवन के बारे में पता किया जा सके।