Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सुखदीप अौर राकेश का खुलासा, हनीप्रीत जानती है आदित्य अौर पवन के 5 ठिकानों का पता

Updated on Wednesday, October 11, 2017 01:03 AM IST

पंचकूला,10 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  हनीप्रीत का रिमांड आज को खत्म हो रहा है, लिहाजा आस उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड की मांग करेगी। हनीप्रीत से पूछताछ कर रहे अफसरों के मुताबिक सुखदीप कौर और ड्राइवर राकेश ने बताया है कि फरारी के दौरान हनीप्रीत ने उनके सामने ही कई बार आदित्य इंसां और पवन इंसां से बात की थी। हनीप्रीत आदित्य और पवन के 5 ठिकानों का पूरा पता जानती है। इनमें से कुछ ठिकानें राजस्थान में हैं। पुलिस इसी आधार पर उसका रिमांड मांगेगी ताकि आदित्य और पवन के बारे में पता किया जा सके।

सुखदीप कौर और राकेश का खुलासा
सुखदीप कौर और राकेश से संडे की रात को भी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। दोनों ने बताया कि फरारी के दौरान हनीप्रीत जब दिल्ली गई थी तो उसकी आदित्य और पवन से बात हुई थी। दोनों ने बताया था कि वे राजस्थान में हैं। इसके बाद भी हनीप्रीत ने दोनों से कई बार मोबाइल पर कॉन्टैक्ट किया था। हनीप्रीत की गाड़ी के पीछे एक गाड़ी चलती थी। जब भी खाना या अन्य सामान चाहिए होता था तो हनीप्रीत वॉट्सऐप पर मैसेज करती थी और वो सामान दिया जाता था। आदित्य और पवन के अलावा हनीप्रीत चार अन्य लोगों से भी रूटीन में बात करती थी लेकिन ये कौन हैं और किस ठिकाने पर हैं इसका जिक्र नहीं करती थी।
 
हनीप्रीत ने संडे को क्या-क्या खाया
- सुबह 7 बजे रूटीन के मुताबिक चाय दी गई, जो उसने पूरी पी
- सुबह 9.30 बजे उसने खुद चाय मांगी, जो उसे मुहैया कराई गई
- सुबह 11 बजे तीन रोटियां और सब्जी खाई
- दोपहर 3 बजे उसने सिरदर्द बताकर चाय मांगी, उसे दी गई
- शाम 7.30 बजे डिनर दिया गया- 4 रोटी और 1 कटोरी दाल
 
हनीप्रीत ने नहीं रखा करवाचौथ का व्रत: एसआईटी इंचार्ज
हनीप्रीत को पकड़ने और जांच करने वाली एसआईटी के इंचार्ज एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि हनीप्रीत ने रविवार को रोजाना की तरह ही खाना खाया था। उसने कोई भी व्रत नहीं रखा था। वह रोजाना की तरह ही खाना खा रही है। करवाचौथ को लेकर रविवार को दिन भर मीडिया में खबरें आती रहीं कि उसने व्रत रखा हुआ है।

99 डिग्री बुखार, डॉक्टर ने दी दवा
सोमवार शाम के समय जब हनीप्रीत का मेडिकल करने के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची, तो सामने आया कि उसे बुखार है। उसका टैंपरेचर 99 डिग्री था। उसकी पल्स भी थोड़ी बढ़ी हुई थी। इसके अलावा उसने डॉक्टरों को बताया कि उसे घबराहट भी हो रही है और माइग्रेन का दर्द भी है। उसे डॉक्टर्स ने पूछा कि क्या खाना रेगुलर खा रही हो, तो हनीप्रीत ने हां में जवाब दिया। इसके बाद ही डॉक्टर ने उसे दवा दी।

लोगों में जोश भरने के लिए फैलाई थी झूठी खबर
राकेश ने पुलिस के सामने माना है कि वो डेरा चीफ के काफिले के साथ पंचकूला आया था। यहां वो आदित्य के साथ ही सेक्टर-2/4 के प्वाइंट पर पहुंचा था। यहां आने के बाद जब डेरा समर्थकों से मिला तो उनमें उत्साह की कमी दिखी। जिसके बाद उन लोगों ने दंगे की साजिश पर काम शुरू किया। आपस में बातचीत के बाद लोगों में जोश भरने के लिए झूठी खबर फैलाई गई थी कि डेरा चीफ को बरी कर दिया गया है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X