चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ) । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बाद अब हनीप्रीत के मसले पर हरियाणा व पंजाब आमने-सामने हो गए हैं। हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब व हरियाणा पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी पूरे मामले पर रिपोर्ट मांग ली है।