Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

हनीप्रीत प्रकरण पर आमने-सामने हुए पंजाब-हरियाणा

Updated on Thursday, October 05, 2017 19:54 PM IST

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया ) । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बाद अब हनीप्रीत के मसले पर हरियाणा व पंजाब आमने-सामने हो गए हैं। हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब व हरियाणा पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी पूरे मामले पर रिपोर्ट मांग ली है। (SUBHEAD) हनीप्रीत की गिरफ्तारी से पहले उसे हरियाणा पुलिस के कुछ सीनियर अधिकारियों द्वारा मीडिया में लाए जाने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आपको पता है कि पुलिस हनीप्रीत को आज बठिंडा लेकर गई है। यह सब पंजाब पुलिस के माध्यम से हुआ है और पंजाब पुलिस ने उसे कितनी मदद की, उन्हें हनीप्रीत के बारे में क्या जानकारी थी!, अगर पंजाब पुलिस की जानकारी में ऐसा था तो उन्हें इसकी जानकारी हरियाणा पुलिस को समय रहते दे देनी चाहिए थी। अब हनीप्रीत से पूछताछ में कई चीजें सामने निकल कर आएंगी।
मुख्यमंत्री ने एक सवाल पर जवाब देते हुए यह भी यह भी जोड़ा कि इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस के लोग और उनकी गाडिय़ां भी पकड़ी गई हैं और इससे कहीं न कहीं दाल में काला दिखता है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस हनीप्रीत मामले में राजनीतिक संलिप्तता से जुड़े सवाल को यह कहते हुए टाल दिया कि इस समय जांच चल रही है और जैसे ही चीजें सामने आएंगी तब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले कुछ लोग पकड़े जा चुके हैं और पकड़े जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में जिसका भी नाम आएगा, उसे जांच के लिए बुलाया जाएगा लेकिन, वह यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी निर्दोष को तंग नहीं किया जाएगा और दोषी को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
 
डेरा प्रकरण के पुलिस अधिकारियों संग की बैठक
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दिन में डेरा प्रकरण की पड़ताल में जुटी हरियाणा पुलिस के सीनियर अधिकारियों से बैठक की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने डेरा प्रकरण से लेकर हनीप्रीत की गिरफ्तारी समेत तमाम मुद्दे पर सीनियर अफसरों से पूरा फीडबैक लिया।  उल्लेखनीय है कि हरियाणा पुलिस के कुछ सीनियर अफसरों पर हनीप्रीत एपिसोड पर उंगलियां उठ रही हैं। यह सुर्खियों में है और इस बीच मुख्यमंत्री का पंचकूला पुलिस मुख्यालय पहुंच कर बैठक करना अपने आप में अहम घटना मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X