Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मीडिया को चकमा देने के लिए डमी हनीप्रीत

Updated on Saturday, October 07, 2017 20:40 PM IST

चंडीगढ़, 07 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )। रिमांड के दौरान हनीप्रीत से किसी तरह का बड़ा राज उगलवाने में असफल रही पंचकूला पुलिस ने आज मीडिया को चकमा देने के लिए एक नाटक रचा। पुलिस ने मीडिया को फर्जी हनीप्रीत के पीछे लगा दिया और खुद असली हनीप्रीत को लेकर अज्ञात स्थान पर चली गई। जहां अब उसके साथ सख्ती से पूछताछ की जाएगी। 
पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा हुआ है। हनीप्रीत के रिमांड के चार दिन समाप्त हो चुके हैं और अब केवल दो दिन बचे हैं। इस बीच हनीप्रीत ने पुलिस को कोई बड़ी जानकारी नहीं दी है। जिसके चलते पुलिस की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
पुलिस का मानना है कि हनीप्रीत को जहां भी निशानदेही के लिए लेकर जाया जा रहा है वहीं मीडिया साथ है। मीडिया की मौजूदगी के चलते पुलिस को कई तरह की दिक्कतें आ रही थी। इसी के चलते आज मीडिया को चकमा देने के लिए पुलिस ने एक नाटक रचा। पुलिस ने अपनी दो महिला कांस्टेबलों को संदिगध तरीके से एक कथित अपराधी की तरह पुलिस थाने से बाहर निकाला। दो संदिगधों के चेहरे पूरी तरह से ढके हुए थे। पुलिस ने बकायदा दोनों को हनीप्रीत व सुखदीप के रूप में पेश करते हुए अलग-अलग गाडिय़ों में बिठाया। इसके बाद एक गाड़ी जीरकपुर के रास्ते सिरसा की तरफ रवाना हुई तो दूसरी चंडीगढ़ से होते खरड़ तक पहुंचते-पहुंचते गायब हो गई। इस बीच खबर आई की सिरसा की तरफ गई गाड़ी राजपुरा से वापस पंचकूला आ रही है। मीडिया टीमों ने जब दोबारा पंचकूला पहुंचकर देखा तो उस गाड़ी में डमी हनीप्रीत को बिठाया गया था। इस बीच मीडिया को चकमा देकर पुलिस की दूसरी टीमें हनीप्रीत व सुखदीप को पंचकूला पुलिस थाने से किसी अज्ञात स्थान पर लेकर रवाना हो गई। अब पुलिस द्वारा किसी अज्ञात स्थान पर ही दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस गफलत के बीच पुलिस द्वारा इस मामले में की जाने वाली दैनिक प्रेस कान्फ्रैंस भी नहीं की गई।



Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X